एक समय था जब हमें कंप्यूटर से जुड़े कामों के लिए साइबर कैफे जाना पड़ता था। लेकिन आज के समय में लगभग हर किसी के पास आपको कंप्यूटर नहीं बल्कि लैपटॉप मिल जाएंगे। इससे लोगों के काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव आया है। जब जहां चाहो आप वहां लैपटॉप से अपना काम कर सकते हैं। कंप्यूटर की तरह इसे एक जगह पर नहीं रखना होता, और बैटरी होने के कारण हर वक्त लाइट की भी जरूरत नहीं होती है। यहां तक कि अब तो ज्यादातर दफ्तरों में लैपटॉप का ही इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी छोटी सी गलती के कारण आपका लैपटॉप हैक तक हो सकता है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा हो सकता है। लैपटॉप यूजर्स अपने बैंकिंग से जुड़े काम भी इसी के जरिए करते हैं। ऐसे में जालसाज इसे हैक करके आपका बैंक खाता तक खाली कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको लैपटॉप इस्तेमाल करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"626bd40714622b7f842a6809","slug":"how-to-protect-the-laptop-from-hackers-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: अगर आप भी करते हैं ये चार गलतियां, तो आपका लैपटॉप भी हो सकता है हैक, ये रहे बचने के तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
अलर्ट: अगर आप भी करते हैं ये चार गलतियां, तो आपका लैपटॉप भी हो सकता है हैक, ये रहे बचने के तरीके
Sat, 30 Apr 2022 09:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 30 Apr 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
लैपटॉप को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैपटॉप को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
भूलकर न करें ये गलतियां:-
बैंकिंग जानकारी सेव न करें
- अगर आप लैपटॉप में नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो हर बार मैन्युअली यानी खुद से अपना आईडी पासवर्ड डालकर ही लॉगिन करें। कई लोग इसे सेव कर देते हैं। इससे लैपटॉप हैक होने पर आपको खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
लैपटॉप को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं
- फोटो : Pixabay
गूगल पर सावधान
- कई लोग जब लैपटॉप चलाते हैं, तो गूगल पर कई तरह की वेबसाइट पर विजिट करते हैं और इस दौरान वो पेज को परमिशन दे देते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। जिन वेबसाइट की विश्वसनीयता न हो, वहां पर पेज को परमिशन भूलकर भी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
लैपटॉप को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
अज्ञात लिंक से बचें
- लैपटॉप में लोग ईमेल और व्हाट्सएप तक का इस्तेमाल अपने काम के दौरान करते हैं। ऐसे में कई ग्रुप या ईमेल पर जालसाज लोगों को अज्ञात लिंक भेजते हैं। दरअसल, हैकर्स द्वारा ये लिंक आपकी बैंकिंग जानकारी चुराने के लिए तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन
लैपटॉप को हैकर्स से बचाने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
- इस तरह के लिंक पहले तो आपके लैपटॉप का एक्सेस लेते हैं, और फिर आपकी नाक के नीचे से आपकी गोपनीय जानकारी चुराकर आपका बैंक खाता तक खाली कर देते हैं। इसलिए ऐसे में इन पर कभी क्लिक न करें।