फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar: आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर हो गया है बंद, तो इस तरह जोड़ें नया नंबर, बेहद आसान है तरीका

Tue, 04 Nov 2025 01:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 04 Nov 2025 01:36 PM IST
सार

कई बार लोगों का आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर बंद हो जाता है। इस कारण उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
How to link new mobile number with aadhaar card know step by step process in hindi
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

आधार कार्ड हमारी पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। पहचान और पते का प्रमाण होने के साथ साथ सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल सिम वेरिफिकेशन के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। इसके अलावा टैक्स से जुड़ी प्रक्रियाओं में भी यह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आधार कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करता है। इसमें 12 अंकों की विशिष्ट संख्या होती है, जो कि हर व्यक्ति के लिए अलग अलग होती है।



आधार कार्ड की वजह से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से लोगों तक पहुंच पा रहा है। वहीं आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर भी जुड़ा होना जरूरी है। कई बार लोगों का आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर बंद हो जाता है। इस कारण उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

How to link new mobile number with aadhaar card know step by step process in hindi
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

आप अपने नए मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह प्रक्रिया काफी आसान है। आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। 

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! सरकार इस दिन जारी कर सकती है 21वीं किस्त, ये किसान हो सकते हैं लाभ से वंचित

How to link new mobile number with aadhaar card know step by step process in hindi
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र की लोकेशन को UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके पता कर सकते हैं। इसके बाद आपको आधार सेवा केंद्र से आधार अपडेट फॉर्म लेना है। 

Business Ideas: 1 लाख रुपये लगाकर शुरू करें ये 4 बिजनेस, कुछ ही महीनों में हो सकते हैं मालामाल

विज्ञापन
विज्ञापन
How to link new mobile number with aadhaar card know step by step process in hindi
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

इस फॉर्म में पूछी गई जरूरी डिटेल्स को फिल करना है। इसके बाद आपको बताना होगा कि आप नया मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक करना चाहते हैं। इसके बाद आपकी पहचान को सुनिश्चित करने के लिए आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। 

Cyber Fraud: WhatsApp यूजर्स सावधान! एक क्लिक में गवां सकते हैं जीवनभर की कमाई, जानें क्या है यह नया स्कैम

विज्ञापन
How to link new mobile number with aadhaar card know step by step process in hindi
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद आपको 75 रुपये का शुल्क देना है। अपडेट रिक्वेस्ट डालने के बाद आपको एक रिसिप्ट मिलेगी, जिसकी मदद से आप अपडेट स्टेटस को चेक कर सकते हैं। कुछ दिनों के बाद आपके आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक कर दिया जाएगा।

Vande Bharat: जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेगा 5 स्टार होटल जैसा अनुभव, फीचर्स देख हैरान रह जाएंगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed