फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vande Bharat: जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेगा 5 स्टार होटल जैसा अनुभव, फीचर्स देख हैरान रह जाएंगे

Mon, 03 Nov 2025 01:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 01:14 PM IST
सार

कुछ समय के बाद इन दिक्कतों को दूर करके वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लॉन्च किया जा सकता है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आने के बाद लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को शानदार और बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Vande Bharat Sleeper Train to Run With 5-Star Hotel-Like Comfort Features Route Fare All Details
Vande Bharat Sleeper Train - फोटो : AdobeStock

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरियों पर दौड़ते हुए दिखेगी। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की घोषणा सरकार ने काफी पहले ही कर दी थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि अक्तूबर महीने में पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को चलाए जाने की शुरुआत हो सकती है। हालांकि, कुछ तकनीकी खामियों और डिजाइन से जुड़ी दिक्कतों की वजह से इसको अक्तूबर महीने में लॉन्च नहीं किया जा सका।



वहीं कुछ समय के बाद इन दिक्कतों को दूर करके वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लॉन्च किया जा सकता है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आने के बाद लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को शानदार और बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। 16 कोच वाली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।  

Vande Bharat Sleeper Train to Run With 5-Star Hotel-Like Comfort Features Route Fare All Details
vande bharat वंदे भारत - फोटो : Adobe Stock

फुली ऑटोमेटिक ट्रेन 

  • वंदे भारत स्लीपर एक फुली ऑटोमेटिक ट्रेन है।
  • इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है।
  • इस ट्रेन में जीएफआरपी पैनल और सेंसर जैसी कई तरह की उन्नत किस्म की सुविधाएं दी गई हैं।
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंटीरियर किसी हवाई जहाज या 5 स्टार होटल से कम नहीं है।

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! सरकार इस दिन जारी कर सकती है 21वीं किस्त, ये किसान हो सकते हैं लाभ से वंचित

Vande Bharat Sleeper Train to Run With 5-Star Hotel-Like Comfort Features Route Fare All Details
vande bharat वंदे भारत - फोटो : Adobe Stock

शावर क्यूबिकल की सुविधा 

  • इस ट्रेन में आपको बायो वैक्यूम सिस्टम देखने को मिलेगा।
  • इसके अलावा फर्स्ट एसी कोच में शावर क्यूबिकल की सुविधा भी मिलेगी।
  • इस ट्रेन में आपको टच फ्री फिटिंग्स जैसी सुविधा भी देखने को मिलेगी। 

Business Ideas: 1 लाख रुपये लगाकर शुरू करें ये 4 बिजनेस, कुछ ही महीनों में हो सकते हैं मालामाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Vande Bharat Sleeper Train to Run With 5-Star Hotel-Like Comfort Features Route Fare All Details
vande bharat वंदे भारत - फोटो : Adobe Stock

प्रीमियम फर्स्ट क्लास होगा केबिन 

  • इस ट्रेन में आपको प्रीमियम फर्स्ट क्लास केबिन देखने को मिलेगा।
  • बैठने के लिए आरामदायक सीट्स, स्लीपर बर्थ, पानी की बोतल रखने के लिए अलग से जगह, रीडिंग लाइट्स और चार्जिंग पॉइंट्स आदि सुविधाएं भी ट्रेन में मिलेंगी। 

Cyber Fraud: WhatsApp यूजर्स सावधान! एक क्लिक में गवां सकते हैं जीवनभर की कमाई, जानें क्या है यह नया स्कैम

विज्ञापन
Vande Bharat Sleeper Train to Run With 5-Star Hotel-Like Comfort Features Route Fare All Details
कटरा से श्रीनगर रेल यात्रा - फोटो : PTI

160 किमी प्रति घंटे होगी रफ्तार 

  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रतिघंटे है।
  • इस कारण लंबी दूरी का सफर आसान होने के साथ साथ कम समय में पूरा किया जा सकेगा।
  • ट्रेन को इस हिसाब से डिजाइन किया गया है कि तेज रफ्तार पर दौड़ने पर भी आपको झटके न के बराबर महसूस होंगे।
ABY: 5 लाख रुपये का मिलेगा मुफ्त इलाज, जानिए परिवार में कितने लोग ले सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed