फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: आपके कूलर में पनप सकता है डेंगू मच्छर, बचाव के लिए जरूर जान लें ये बातें

Mon, 29 Jul 2024 02:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 02:39 PM IST
विज्ञापन
How to keep cooler safe from dengue know tips here
Dengue - फोटो : Istock

बरसात का सीजन चल रहा है। देशभर के विभिन्न राज्यों में इस समय जमकर बारिश हो रही है। हालांकि, बारिश के साथ-साथ उमस भी लोगों को काफी परेशान कर रही है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी और कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए उसमें हम ठंडे पानी को डालते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि कूलर के अंदर जो पानी होता है उसमें डेंगू और चिकनगुनिया जैसे मच्छरों के पनपने की संभावना काफी अधिक रहती है। डेंगू और चिकनगुनिया मच्छर के काटने पर व्यक्ति काफी गंभीर रूप से बीमार हो जाता है। यही नहीं कई बार तो डेंगू मच्छर के काटने से लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसे में आपको कूलर में रखे पानी की साफ सफाई ठीक ढंग से करनी काफी जरूरी है। 

How to keep cooler safe from dengue know tips here
Dengue - फोटो : Freepik.com

आपको सप्ताह में कम से कम दो बार जरूर कूलर के पानी को ड्रेन करके बदलने के बाद उसकी अच्छे से सफाई करनी चाहिए। इसके अलावा आप कूलर की सफाई करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जानना जरूरी: खरीदने जा रहे हैं घर या जमीन, तो जान लें महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी लेने पर कितनी मिलती है छूट

How to keep cooler safe from dengue know tips here
Dengue - फोटो : Freepik.com

ब्लीचिंग पाउडर मच्छर के अंडों को नष्ट कर देता है। इसके अलावा ब्लीचिंग पाउडर उनको पनपने भी नहीं देता है। इस बात का ध्यान रखें कि जब आप कूलर का उपयोग न कर रहे हों उस दौरान आपको उसे किसी कपड़े से कवर कर देना चाहिए। 

Tax Saving Schemes: टैक्स में बचत करने के लिए इन सरकारी योजनाओं में करें निवेश, मिल रहे ये बड़े फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
How to keep cooler safe from dengue know tips here
Dengue - फोटो : Istock

यह करने से मच्छर कूलर के अंदर नहीं आ पाएंगे। अगर आपके कूलर के अंदर किसी प्रकार की लीकेज है जहां से पानी बाहर आ रहा है तो उसे आपको तुरंत ठीक कराना चाहिए। लीकेज वाली जगह पर मच्छर पनपने की ज्यादा संभावना होती है।

ABY: आयुष्मान भारत कार्ड से क्या सभी अस्पताल में करा सकते हैं इलाज? जानिए क्या कहता है नियम

विज्ञापन
How to keep cooler safe from dengue know tips here
Dengue - फोटो : Istock

कूलर की सफाई करने के बाद जब वह अच्छे से सूख जाता है उसके बाद ही आपको कूलर में पानी भरना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आपके कूलर में मच्छर नहीं पनपेंगे।

Investment: क्या है महिला सम्मान बचत पत्र योजना, जिसमें निवेश पर महिलाएं दो सालों में बन सकती हैं लखपति

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed