Income Tax Investment Scheme: आज हम आपको सरकार की कुछ ऐसी शानदार स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप इनकम टैक्स में बचत कर सकते हैं। टैक्स बचाने के साथ-साथ इन स्कीम्स में निवेश करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भी कुछ शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है, जहां निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट मिलती है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड
आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करके टैक्स में बचत कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत आप पीपीएफ स्कीम में सालाना 1.5 लाख रुपये के निवेश पर टैक्स में छूट पा सकते हैं।
2 of 5
Tax Saving Investment Schemes
- फोटो : Istock
निवेश के लिहाज से यह स्कीम पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होता है। इस स्कीम की लॉक इन अवधि 15 सालों के लिए है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में आप सालाना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
3 of 5
Tax Saving Investment Schemes
- फोटो : Istock
नेशनल पेंशन सिस्टम
आप सरकार की इस स्कीम में भी निवेश करके इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट पा सकते हैं। यह सरकारी रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है। इस स्कीम में आप 1 हजार रुपये महीने से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
4 of 5
Tax Saving Investment Schemes
- फोटो : Istock
सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना का संचालन खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किया जा रहा है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान समय में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में भी निवेश करके आप टैक्स सेविंग कर सकते हैं।
5 of 5
Tax Saving Investment Schemes
- फोटो : Istock
आप सुकन्या समृद्धि योजना में दस साल से कम उम्र की लड़कियों का खाता खुलवा सकते हैं। बेटी का खाता खुलवाने के बाद आपको इस स्कीम में 15 सालों तक निवेश करना होता है। यह स्कीम खाता खुलवाने के 21 सालों के बाद मैच्योर हो जाती है।