बरसात का सीजन चल रहा है। देशभर के विभिन्न राज्यों में इस समय जमकर बारिश हो रही है। हालांकि, बारिश के साथ-साथ उमस भी लोगों को काफी परेशान कर रही है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी और कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए उसमें हम ठंडे पानी को डालते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि कूलर के अंदर जो पानी होता है उसमें डेंगू और चिकनगुनिया जैसे मच्छरों के पनपने की संभावना काफी अधिक रहती है। डेंगू और चिकनगुनिया मच्छर के काटने पर व्यक्ति काफी गंभीर रूप से बीमार हो जाता है। यही नहीं कई बार तो डेंगू मच्छर के काटने से लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसे में आपको कूलर में रखे पानी की साफ सफाई ठीक ढंग से करनी काफी जरूरी है।
जानना जरूरी: आपके कूलर में पनप सकता है डेंगू मच्छर, बचाव के लिए जरूर जान लें ये बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको सप्ताह में कम से कम दो बार जरूर कूलर के पानी को ड्रेन करके बदलने के बाद उसकी अच्छे से सफाई करनी चाहिए। इसके अलावा आप कूलर की सफाई करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानना जरूरी: खरीदने जा रहे हैं घर या जमीन, तो जान लें महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी लेने पर कितनी मिलती है छूट
ब्लीचिंग पाउडर मच्छर के अंडों को नष्ट कर देता है। इसके अलावा ब्लीचिंग पाउडर उनको पनपने भी नहीं देता है। इस बात का ध्यान रखें कि जब आप कूलर का उपयोग न कर रहे हों उस दौरान आपको उसे किसी कपड़े से कवर कर देना चाहिए।
Tax Saving Schemes: टैक्स में बचत करने के लिए इन सरकारी योजनाओं में करें निवेश, मिल रहे ये बड़े फायदे
यह करने से मच्छर कूलर के अंदर नहीं आ पाएंगे। अगर आपके कूलर के अंदर किसी प्रकार की लीकेज है जहां से पानी बाहर आ रहा है तो उसे आपको तुरंत ठीक कराना चाहिए। लीकेज वाली जगह पर मच्छर पनपने की ज्यादा संभावना होती है।
ABY: आयुष्मान भारत कार्ड से क्या सभी अस्पताल में करा सकते हैं इलाज? जानिए क्या कहता है नियम
कूलर की सफाई करने के बाद जब वह अच्छे से सूख जाता है उसके बाद ही आपको कूलर में पानी भरना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आपके कूलर में मच्छर नहीं पनपेंगे।
Investment: क्या है महिला सम्मान बचत पत्र योजना, जिसमें निवेश पर महिलाएं दो सालों में बन सकती हैं लखपति