Ayushman Bharat Yojana: देश में आज भी करोड़ों गरीब लोग ऐसे हैं, जिनके पास बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। इसके अलावा गरीबी के कारण ये लोग अपना ठीक इलाज भी नहीं करा पाते हैं। किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी हो जाए तो ऐसे में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं के न मिल पाने के कारण कई बार इन लोगों की जान तक चली जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ सालों पहले आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक शानदार स्कीम है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम के अंतर्गत देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनता है। इस कार्ड की सहायता से वे अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
ABY: आयुष्मान भारत कार्ड से क्या सभी अस्पताल में करा सकते हैं इलाज? जानिए क्या कहता है नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन