फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Free Silai Machine Yojana: महिलाओं को मुफ्त में मिल रही है सिलाई मशीन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Wed, 26 Oct 2022 03:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
Free Silai Machine Yojana Registration Process in Hindi Silai Machine Yojana Kya hai
Free Silai Machine Yojana - फोटो : Istock

Free Silai Machine Yojana: देश में महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य देश में महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मुफ्त सिलाई मशीन योजना है। इस स्कीम के जरिए सरकार देश में गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। देश में आज भी ऐसी महिलाओं की संख्या अधिक है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। ऐसे में इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं अपनी अच्छी खासी आमदनी कर सकती हैं। देश भर में बड़े पैमाने पर महिलाएं भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रही हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कैसे आप सरकार की मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करके मुफ्त सिलाई मशीन को ले सकती हैं।

Free Silai Machine Yojana Registration Process in Hindi Silai Machine Yojana Kya hai
Free Silai Machine Yojana - फोटो : Istock

अगर आप मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाना चाहती हैं। ऐसे में आपको सबसे पहले भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। इस वेबसाइट पर विजिट करके आप आसानी से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकती हैं।

Free Silai Machine Yojana Registration Process in Hindi Silai Machine Yojana Kya hai
Free Silai Machine Yojana - फोटो : Istock

इसके बाद आपको अपने आवेदन फॉर्म को भरना है। फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें किसी प्रकार की गलती न हो। अगर आप फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज करती हैं। इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Free Silai Machine Yojana Registration Process in Hindi Silai Machine Yojana Kya hai
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock

फॉर्म भरने के बाद आपको उसे जरूरी दस्तावेजों के साथ अटैच करना है। इसके बाद आपको फॉर्म को सभी दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में जाकर जमा करना है। इस तरह आप आसानी से मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन कर सकती हैं। ये प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Free Silai Machine Yojana Registration Process in Hindi Silai Machine Yojana Kya hai
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock

मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना चाहिए। इस स्कीम में केवल 20 से 40 साल के बीच की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed