How To Download E-PAN Card: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इस कार्ड की खास जरूरत हमें वित्त से जुड़े कार्यों को करने के लिए होती है। इसके अलावा इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते समय भी पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है। इस स्थिति में आप आईटीआर नहीं भर सकते हैं। इसके अलावा स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने से लेकर नौकरी करते समय भी पैन कार्ड की मांग की जाती है। पैन कार्ड में दस अंक दर्ज होते हैं। इन अंकों में हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारी छिपी होती है। इन दिनों पैन कार्ड को कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में यह काफी जरूरी दस्तावेज है। अगर पैन कार्ड कहीं गुम हो जाए। इस स्थिति में व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
PAN Card: खो गया है पैन कार्ड, तो बिना घबराए ऐसे करें नए ई-पैन को डाउनलोड
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 20 Feb 2023 04:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन