फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Loan Alert: क्या आप भी लेते हैं किसी एप से लोन? तो जरा बचकर, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Mon, 20 Feb 2023 02:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 20 Feb 2023 02:45 PM IST
विज्ञापन
Fraud Loan Alert: these 4 things to keep in mind while taking loan from mobile app
एप से लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Loan Alert: अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के काम करते हैं। कोई अपना काम धंधा करता है, तो कोई नौकरी करता है। जो भी कमाई लोग करते हैं उससे आज के खर्चे तो करते ही हैं, पर इसमें से कुछ पैसे भविष्य के लिए भी बचाते हैं। लेकिन कई मौके ऐसे भी आते हैं जब एक साथ काफी पैसों की जरूरत पड़ जाती है। जैसे- घर बनवाने के लिए, आगे की पढ़ाई के लिए, शादी के लिए या अपने अन्य पर्सनल कामों के लिए आदि। ऐसे में लोगों को एक विकल्प दिखता है लोन। वैसे तो बैंक से आप कुछ नियम शर्तों को पूरा करते हुए लोन ले सकते हैं। पर कई बार लोगों को उनके कम सिबिल स्कोर के चलते या कोई दस्तावेज पूरा न होने आदि के कारण से बैंक से लोन नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोग उन मोबाइल एप से लोन लेते हैं, जो लोगों को बेहद आसानी से लोने देने का दावा भरती हैं। ऐसे में अगर आप भी इन लोने देने वाली मोबाइल एप से लोन ले रहे हैं या प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातों को जानना बेहद जरूरी हो जाता है। वरना आप ठगी के शिकार तक हो सकते हैं या आगे चलकर दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Fraud Loan Alert: these 4 things to keep in mind while taking loan from mobile app
एप से लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : iStock

इन बातों का रखें ध्यान:-

फर्जी एप से बचकर

  • आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आप जिस एप से लोन लेने जा रहे हैं कहीं वो फर्जी तो नहीं, जो आपको चपत लगा दे। इसके लिए पहले तो ये सुनिश्चित करें कि क्या वो एप प्ले स्टोर पर है या नहीं। दूसरा आप उस एप की रेटिंग और रिव्यू जरूर पढ़ें, क्योंकि यहां से आपको इस एप के बारे में काफी जानकारी मिल सकती है। अगर आपको थोड़ा सा भी संदेह है, तो ऐसी एप से लोन न लें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है, क्योंकि कई एप लोन देने के नाम पर लोगों से सर्विस चार्ज पहले ले लेती है और फिर उन्हें लोन नहीं देती है।
Fraud Loan Alert: these 4 things to keep in mind while taking loan from mobile app
एप से लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

परमिशन देते समय ध्यान दें

  • आपने अगर किसी लोन देने वाली एप को मोबाइल में इंस्टॉल किया है, तो ये ध्यान दें कि वो एप आपसे आपके मोबाइल में किन-किन चीजों की परमिशन मांग रही है। अगर आपको लगता है कि एप उस चीज का भी अधिकार मांग रही है, जो नहीं देना चाहिए। जैसे- आपकी नेट बैंकिंग को एक्सिस करने की परमिशन। तो ऐसी एप को परमिशन न दें। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud Loan Alert: these 4 things to keep in mind while taking loan from mobile app
एप से लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

दस्तावेज सोच समझकर दें

  • लोन लेने के लिए अमूमन आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों की जरूरत होती है। पर अगर आपको ये लगे कि कोई एप आपसे ऐसा कोई दस्तावेज या ऐसी कोई अन्य जानकारी मांग रही है, जिसका इससे कोई लेना देना नहीं है, तो ऐसी एप से बचकर रहें हैं क्योंकि हो सकता है कि ये एप उस जानकारी के जरिए आपका डाटा चुरा रही हो। इसलिए सोच समझकर ही दस्तावेज दें।
विज्ञापन
Fraud Loan Alert: these 4 things to keep in mind while taking loan from mobile app
एप से लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

ईएमआई का ध्यान रखें

  • अगर आपने लोन देने वाली एप की अच्छे से जांच करके इससे लोन लिया है, तो आपको ईएमआई का पूरी तरह ध्यान रखना होता है। दरअसल, ये मोबाइल देने वाली एप आपके मोबाइल में मौजूद कॉन्टैक्ट नंबर्स की परमिशन पहले ही ले लेती है। ऐसे में अगर आप कभी ईएमआई नहीं भर पाते हैं और फिर आप इनके कॉल नहीं उठाते हैं आदि। तो ऐसी स्थिति में ये एप आपके उन कॉन्टैक्ट नंबर्स का इस्तेमाल करके आपके दोस्तों और रिश्तेदारों तक को कॉल करने से पीछे नहीं हटते हैं, जिससे आपकी इमेज खराब होती है। यही नहीं ये एप वाले आपके घर भी आ सकते हैं। इसलिए लोन लेने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed