फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spending Habits: सैलरी अच्छी है फिर भी महीने के अंत में हो जाते हैं कंगाल? इन आदतों की वजह से उड़ रहा है पैसा

Fri, 21 Aug 2026 03:59 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 21 Aug 2026 03:59 PM IST
सार

How to Control Bad Spending Habits: अच्छी कमाई के बावजूद अगर महीने के आखिर में पैसों की कमी हो जाती है तो इसकी वजह सिर्फ कम आय नहीं, बल्कि खर्च करने की गलत आदतें भी हो सकती हैं। कुछ आसान नियम अपनाकर फिजूलखर्ची पर लगाम लगाई जा सकती है और बचत बढ़ाई जा सकती है।
 

विज्ञापन
How to Control Bad Spending Habits and Save More Money
पैसा आता है लेकिन टिकता नहीं? - फोटो : AI

महंगाई बढ़ने के साथ आम जरूरतों का खर्च भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में ज्यादा कमाई करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी यह देखना भी है कि पैसा कहां और कितना खर्च हो रहा है। कई बार अच्छी इनकम होने के बाद भी महीने के आखिरी दिनों में जेब ढीली पड़ जाती है। इसकी वजह अक्सर बिना प्लानिंग के खर्च करना होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अपनी कुछ आदतों पर नजर डालने का समय आ गया है।



इन संकेतों से समझें, खर्च पर नहीं है कंट्रोल
अगर आप सेल देखते ही सामान खरीद लेते हैं, क्रेडिट कार्ड पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहते हैं या तनाव और उदासी में शॉपिंग करने लगते हैं, तो सावधान हो जाइए। बजट बनाने के बावजूद उस पर टिक नहीं पाना भी फिजूलखर्ची की आदत का संकेत है।

How to Control Bad Spending Habits and Save More Money
Investment - फोटो : AdobeStock

पहले समझें पैसा जा कहां रहा है
सबसे पहले यह पता लगाएं कि आपका पैसा सबसे ज्यादा किस जगह खर्च हो रहा है। क्या बोरियत या तनाव में ऑनलाइन शॉपिंग बढ़ जाती है? क्या बाहर खाने या एंटरटेनमेंट पर जरूरत से ज्यादा रकम चली जाती है? ऐसे ट्रिगर्स की पहचान करना खर्च कम करने की दिशा में पहला कदम है।

बजट को सिर्फ बनाएं नहीं, फॉलो भी करें
महीने की शुरुआत में इनकम और सभी जरूरी खर्चों का हिसाब तैयार करें। राशन, किराया, बिजली के बिल, एंटरटेनमेंट और दूसरे खर्चों के लिए रकम तय करें। इससे आपको पहले से पता रहेगा कि कितना पैसा कहां इस्तेमाल करना है।

How to Control Bad Spending Habits and Save More Money
Investment - फोटो : AdobeStock

महंगी चीज के लिए अपनाएं 30 दिन का नियम
कोई महंगी चीज पसंद आ गई है तो उसे तुरंत खरीदने के बजाय 30 दिन रुकें। इस दौरान खुद से पूछें कि वह चीज सच में जरूरी है या सिर्फ खरीदने की इच्छा है। यह तरीका आवेग में होने वाली खरीदारी को कम कर सकता है।

 सैलरी आते ही बचत करें
बचत के लिए महीने के अंत का इंतजार न करें। सैलरी मिलते ही तय रकम सेविंग या इंवेस्टमेंट अकाउंट में ट्रांसफर कर दें। इससे खर्च के लिए उपलब्ध पैसा सीमित रहेगा और बचत की आदत मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Control Bad Spending Habits and Save More Money
Investment - फोटो : AdobeStock

 तनाव में शॉपिंग की जगह अपनाएं ये आदतें
अगर स्ट्रेस दूर करने के लिए खरीदारी करते हैं तो इसकी जगह व्यायाम, पढ़ाई, मेडिटेशन या दोस्तों से बातचीत जैसे विकल्प आजमाएं। इससे मन भी बेहतर होगा और बेवजह खर्च भी नहीं होगा।

विज्ञापन
How to Control Bad Spending Habits and Save More Money
Investment - फोटो : AdobeStock

हर महीने करें अपनी समीक्षा
महीने के आखिर में देखें कि आपने कितना खर्च घटाया और कितनी बचत बढ़ाई। छोटे लक्ष्य पूरे होने पर खुद को प्रोत्साहित करें। धीरे-धीरे यही छोटे बदलाव आपकी वित्तीय आदतों को बेहतर बना सकते हैं।
 

Air Travel: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फ्लाइट का सफर कब हो सकता है खतरनाक? जानें किस हफ्ते से बरतें सावधानी


New Electricity Connection: घर में नया बिजली कनेक्शन लेने से पहले किन बातों की जांच करनी चाहिए? यहां जानें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed