New Electricity Connection Rules: नया घर बनवाते समय या नए मकान में शिफ्ट होते समय सबसे महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है बिजली का नया कनेक्शन लेना। अक्सर लोग सही जानकारी न होने के कारण किसी भी लोड का कनेक्शन ले लेते हैं या प्रक्रिया में लापरवाही बरतते हैं, जिससे बाद में भारी बिजली बिल, मीटर कटने या जुर्माने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
{"_id":"6a8819a118621b58380617dc","slug":"new-electricity-connection-important-rules-and-things-to-check-before-applying-2026-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Electricity Connection: घर में नया बिजली कनेक्शन लेने से पहले किन बातों की जांच करनी चाहिए? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
New Electricity Connection: घर में नया बिजली कनेक्शन लेने से पहले किन बातों की जांच करनी चाहिए? यहां जानें
Fri, 21 Aug 2026 02:55 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:55 PM IST
सार
Apply New Electricity Meter: घर का नया बिजली कनेक्शन लेने से पहले ये समझना बहुत जरूरी है कि आपको कितने किलोवॉट का कनेक्शन चाहिए। इसके अलावा सिंगल फेज और थ्री फेज के बारे में भी समझना चाहिए। आइए इस लेख में इन्हीं जरूरी बातों के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
नया बिजली कनेक्शन
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के लोड का सही आकलन
- फोटो : AI Generated
घर के लोड का सही आकलन
- नया कनेक्शन लेने से पहले अपने घर में चलने वाले सभी बिजली के उपकरणों का सही-सही लोड नापना बहुत जरूरी है।
- अगर आपके घर में सिर्फ पंखे, टीवी और लाइटें हैं तो 1 से 2 किलोवाट का लोड काफी है, लेकिन अगर एसी, गीजर या इंडक्शन चलाना है तो 3 किलोवाट तक का लोड मंजूर कराना चाहिए।
- कम लोड पर ज्यादा उपकरण चलाने से न सिर्फ बिजली विभाग द्वारा जुर्माना लगाया जा सकता है, बल्कि शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बढ़ जाता है।
सिंगल फेज या थ्री फेज का सही चुनाव
- फोटो : AI Generated
सिंगल फेज या थ्री फेज का सही चुनाव
- सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली सप्लाई के दो अलग तरीके हैं। बता दें कि सिंगल फेज में एक फेज और एक न्यूट्रल (कुल 2 तार) होते हैं जो लगभग 230V वोल्टेज देते हैं और घरों के लिए ठीक हैं।
- थ्री फेज में तीन लाइव तार और एक न्यूट्रल (कुल 4 तार) होते हैं जो 400V तक देते हैं और फैक्ट्रियों के लिए उपयोग होते हैं।
- आमतौर पर कम लोड और सामान्य घरेलू इस्तेमाल के लिए सिंगल फेज कनेक्शन पर्याप्त होता है।
- वहीं अगर आपके घर की स्वीकृत लोड 5 किलोवाट से ज्यादा है, घर बड़ा है और कई एसी एक साथ चलते हैं, तो आपको थ्री फेज कनेक्शन का ही चयन करना चाहिए ताकि वोल्टेज की समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवश्यक कानूनी दस्तावेज और अनापत्ति प्रमाण पत्र
- फोटो : AI Generated
आवश्यक कानूनी दस्तावेज और अनापत्ति प्रमाण पत्र
- आवेदन करने से पहले सभी जरूरी कागजात जैसे आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी), संपत्ति के मालिकाना हक का प्रमाण (रजिस्ट्री या बिजली बिल), और पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखें।
- अगर मकान किराए का है या संयुक्त संपत्ति है, तो मकान मालिक या अन्य हिस्सेदारों से एनओसी लेना जरूरी होता है। कागजात पूरे न होने पर आवेदन कैंसिल हो सकता है।
विज्ञापन
आधिकारिक पोर्टल से ही आवेदन और सुरक्षा मानक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
आधिकारिक पोर्टल से ही करें आवेदन
- हमेशा अपने राज्य की अधिकृत बिजली वितरण कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी बिजली दफ्तर जाकर ही नया कनेक्शन अप्लाई करें। किसी भी बिचौलिए या दलाल के झांसे में न आएं।
- इसके अलावा, मीटर लगाने के स्थान का सही चयन करें- मीटर हमेशा ऐसी जगह होना चाहिए जहां नमी न हो, धूप-बारिश से बचाव हो और बिजली विभाग का कर्मचारी आसानी से रीडिंग ले सके।
- घर की आंतरिक वायरिंग किसी कुशल तकनीशियन से ही करवाएं।