प्रेग्नेंसी के दौरान कहीं जाने का प्लान बने तो सबसे पहले यही सवाल आता है कि फ्लाइट से सफर करना ठीक रहेगा या नहीं। खासकर जब डिलीवरी की तारीख करीब आ रही हो, तो महिलाओं को डर रहता है कि कहीं हवाई सफर से उन्हें या बच्चे को कोई परेशानी न हो जाए। अगर प्रेगनेंसी नॉर्मल चल रही है और डॉक्टर ने किसी तरह की खास सावधानी नहीं बताई है, तो फ्लाइट से सफर करना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, प्रेग्नेंसी के हर ट्राइमेस्टर में सफर का अनुभव अलग हो सकता है और आखिरी महीनों में कुछ बातों का खास ध्यान रखना पड़ता है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
Air Travel: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फ्लाइट का सफर कब हो सकता है खतरनाक? जानें किस हफ्ते से बरतें सावधानी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 21 Aug 2026 03:06 PM IST
सार
Pregnancy Air Travel: प्रेग्नेंसी में सफर करना हो तो फ्लाइट को लेकर कई महिलाओं के मन में सवाल रहता है। सामान्य गर्भावस्था में हवाई यात्रा आमतौर पर की जा सकती है, लेकिन आखिरी महीनों में एयरलाइंस के नियम और डॉक्टर की सलाह को ध्यान में रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन