फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card Eligibility: योजना में आवेदन से पहले जरूर कर लें ये एक काम, वरना रद्द हो सकता है पंजीकरण

Wed, 02 Aug 2023 01:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Aug 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
How to check your Eligibility for Ayushman Card Follow these steps
आयुष्मान योजना बनवाने से पहले पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

Ayushman Card: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं, जिनका उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाना होता है। इनमें मुफ्त व सस्ता राशन, रोजगार, आवास, पेंशन, बीमा और भत्ते देने जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है। वहीं, मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़कर इसका लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो उससे पहले आपको एक काम करना होगा और वो कि आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

How to check your Eligibility for Ayushman Card Follow these steps
आयुष्मान योजना बनवाने से पहले पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Istock
  • पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जानें उससे पहले आप ये जान लीजिए कि इस आयुष्मान योजना में लाभ क्या मिलते हैं। दरअसल, पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। तो चलिए अब जानते हैं पात्रता चेक कैसे कर सकते हैं।
How to check your Eligibility for Ayushman Card Follow these steps
आयुष्मान योजना बनवाने से पहले पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Istock

पात्रता चेक करने का तरीका:-

स्टेप 1

  • योजना में आवेदन से पहले ही आप अपनी पात्रता चेक कर लें, वरना अपात्र होने के कारण आपका आवेदन रद्द हो जाता है
  • ऐसे में पात्रता चेक करने के लिए पहले आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर  जाएं
  • अब यहां पर नजर आ रहे 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check your Eligibility for Ayushman Card Follow these steps
आयुष्मान योजना बनवाने से पहले पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • इस पर एक ओटीपी आएगा, उसे भी दर्ज करें
  • फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे
  • इसमें पहले वाले में अपना राज्य चुन लें
विज्ञापन
How to check your Eligibility for Ayushman Card Follow these steps
आयुष्मान योजना बनवाने से पहले पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब दूसरे वाले विकल्प में आपको अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नबंर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको सर्च पर क्लिक करना है
  • फिर आप देखेंगे कि आपको अपना पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed