फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: ठगी का शिकार होने पर ऐसे ले सकते हैं बैंक से पूरे 100 फीसदी पैसे वापस, जानें नियम और तरीका

Wed, 02 Aug 2023 11:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Aug 2023 11:37 AM IST
विज्ञापन
Know the rules: How can you get money back from the bank in case of cyber fraud
फ्रॉड होने पर कैसे पैसे वापस मिल सकते हैं? - फोटो : istock

Bank Fraud Alert: आप जो भी कमाई करते हैं, पहले तो वो बैंक में ही आती होगी? और फिर ज्यादातर लोग अपनी बचत के पैसों को भी बैंक में रखना ही पसंद करते हैं। पर आज के समय में जिस तरह से साइबर ठग लोगों की मेहनत की कमाई को उड़ा रहे हैं, उससे तो लगता है कि लोगों की कमाई बैंक में भी सुरक्षित नहीं है। हालाकि, हमें इस बात का बिल्कुल ध्यान रखना होता है कि अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी को नहीं देनी होती है। वरना फ्रॉड होने पर बैंक भी आपकी मदद नहीं कर पाता है। पर अगर आपके साथ फ्रॉड होता है, तो बैंक आपको पूरा 100 फीसदी पैसा वापस करती है। बस इसके लिए कुछ नियम व शर्तें हैं जिन्हें आपको पूरा करना होता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि फ्रॉड होने पर कैसे बैंक से पैसे वापस लिए जा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसे बारे में जान सकते हैं...

Know the rules: How can you get money back from the bank in case of cyber fraud
फ्रॉड होने पर कैसे पैसे वापस मिल सकते हैं? - फोटो : istock

100 फीसदी रकम वापस पाने का तरीका:-

  • आपके साथ अगर कभी फ्रॉड होता है, तो आपको सबसे पहले बैंक को सूचित करना होता है। नियम कहता है कि अगर आप ठगी होने के तीन दिनों (वर्किंग डे यानी कामकाजी दिन) के भीतर बैंक को जानकारी देते हैं, तो आपको 100 फीसदी पैसे वापस मिलने की संभावना होती है
  • बस इसमें आपको ध्यान रखना होता है कि अगर आपकी गलती या किसी लापरवाही की वजह से आपके साथ ठगी हुई है, तो ऐसी स्थिति में आपको बैंक पैसे वापस नहीं देता है।
Know the rules: How can you get money back from the bank in case of cyber fraud
फ्रॉड होने पर कैसे पैसे वापस मिल सकते हैं? - फोटो : iStock

कितना समय लगता है पैसे वापस मिलने में?

नंबर 1

  • अगर आपने बैंक को सही समय पर सूचित किया है, तो नियमों के तहत आपको 10 दिनों के अंदर बैंक पैसे लौटाने का दावा करता है। हालांकि, ये पैसे आपके अकाउंट में शेडो क्रेडिट होंगे, जिन्हें आपके खाते में आने में 90 दिनों का समय भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know the rules: How can you get money back from the bank in case of cyber fraud
फ्रॉड होने पर कैसे पैसे वापस मिल सकते हैं? - फोटो : iStock

नंबर 2

  • अगर आप अपने साथ हुए फ्रॉड की जानकारी बैंक को 4 से 7 दिनों के अंदर करते हैं, तो आरबीआई के मुताबिक तब भी बैंक आपको आपके पैसे वापस कर सकता है। हालांकि, इस स्थिति में आपको पूरे 100 फीसदी पैसे वापस नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन
Know the rules: How can you get money back from the bank in case of cyber fraud
फ्रॉड होने पर कैसे पैसे वापस मिल सकते हैं? - फोटो : iStock

नंबर 3

  • आपके साथ ठगी हुई है और किसी कारण अगर आप 7 दिन बाद बैंक को इसकी शिकायत करते हैं, तो आपको पैसे मिलने की संभावना न के बराबर हो जाती है। इस स्थिति में बैंक बोर्ड ही ये तय करता है कि आपको पैसे लौटाएं जाएंगे या फिर नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed