फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: घी खरीदने से पहले जरूर करें ये टेस्ट, मिलावट के बारे में चल जाएगा पता

Fri, 31 Oct 2025 04:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 04:40 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घी में की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How to check the purity of ghee know adulteration test method in hindi
How to check the purity of ghee - फोटो : Adobe Stock

रसोईघर में घी का एक प्रमुख स्थान होता है। घी का इस्तेमाल करने से न केवल भोजन का स्वाद बढ़ जाता है बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। वहीं आज के समय बाजार में मिलावटी चीजों की जमकर बिक्री की जाती है। कई विक्रेता कुछ पैसे कमाने की लालच में मिलावटी घी की बिक्री करते हैं। अगर आप इस तरह के मिलावटी घी का सेवन करते हैं, तो इसका आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।



कई बार तो घी की आकर्षक पैकेजिंग देखकर लोग उसको शुद्ध समझ लेते हैं। घी खरीदते समय उसकी शुद्धता का पता कैसे करें इस बारे में आपको जानना जरूरी है। आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घी में की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। 

How to check the purity of ghee know adulteration test method in hindi
How to check the purity of ghee - फोटो : Adobe Stock

अगर आप बाजार में घी खरीदने जा रहे हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि शुद्ध घी का रंग हल्का सुनहरा और पीला होता है। शुद्ध घी को अगर लंबे समय तक रखा जाए तब भी यह खराब या बदबुदार नहीं होता है।

Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है गलत चालान तो घबराएं नहीं, ऐसे करा सकते हैं रद्द 

How to check the purity of ghee know adulteration test method in hindi
How to check the purity of ghee - फोटो : instagram

घी में की गई मिलावट का पता आप आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में घी लेना है उसके बाद उसमें आयोडीन की 2 या 3 बूंदों को डालें। ऐसा करने के बाद अगर घी के रंग में बदलाव होता है तो घी मिलावटी हो सकता है। 

PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की शानदार योजना, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि के साथ मिलते हैं ये फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
How to check the purity of ghee know adulteration test method in hindi
How to check the purity of ghee - फोटो : Adobe stock

इसके अलावा घी में की गई मिलावट का पता करने का एक और तरीका है। इसमें कंसन्ट्रेटेड हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCL) को घी में मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ना है। अगर यह मिलाने के बाद घी का रंग लाल हो जाता है तो घी में मिलावट की गई है। 

PM Mudra: सरकार की शानदार योजना, बिजनेस शुरू करने के लिए मिल रहा इतने लाख रुपये का लोन, ऐसे करें आवेदन 

विज्ञापन
How to check the purity of ghee know adulteration test method in hindi
How to check the purity of ghee - फोटो : Adobe stock

मिलावटी घी का सेवन करने से आपके पाचन तंत्र में दिक्कतें आ सकती हैं, जिसकी वजह से आपको पेट दर्द, गैस, दस्त या उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हमेशा विश्वसनीय जगहों और विश्वसनीय ब्रांड का ही घी खरीदें। 

Indian Railways: छठ पूजा के बाद वापस लौट रहे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने किया ये बड़ा एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed