फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smartphone Tips: आपके स्मार्टफोन की भी होती है एक्सपायरी डेट, ऐसे करें पता

Wed, 29 Jan 2025 06:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 29 Jan 2025 06:09 PM IST
सार

क्या आपको इस बारे में पता है कि स्मार्टफोन की भी एक्सपायरी डेट होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
How to check expiry date of smartphone know tips and tricks
Smartphone Expiry Date - फोटो : FREEPIK
loader

Smartphone Expiry Date: आज के इस डिजिटल युग में लगभग हम सभी के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन आने के बाद कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। आज के समय आप स्मार्टफोन की मदद से कई जरूरी कार्यों को कर सकते हैं। बिजली बिल भरना, मोबाइल रिचार्ज, ट्रेन या फ्लाइट टिकट बुक करने से लेकर बच्चों के स्कूल में एडमिशन फीस जमा करने तक कई जरूरी चीजें स्मार्टफोन की मदद से की जा सकती हैं।

इसने हमारे कई कामों को आसान बना दिया है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि स्मार्टफोन की भी एक्सपायरी डेट होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। कई लोग अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल काफी लंबे समय तक करते रहते हैं। हालांकि, लंबे समय तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना सही नहीं है क्योंकि वे एक समय के बाद एक्सपायर हो जाते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप स्मार्टफोन की एक्सपायरी डेट के बारे में पता कर सकते हैं?

How to check expiry date of smartphone know tips and tricks
Smartphone Expiry Date - फोटो : FREEPIK

दुकान पर बिकने वाली विभिन्न चीजों की जिस तरह से एक्सपायरी डेट होती है ठीक उसी तरह स्मार्टफोन की भी एक्सपायरी डेट होती है। एक निश्चित समय तक इस्तेमाल करने के बाद आपका स्मार्टफोन एक्सपायर हो जाता है।

How to check expiry date of smartphone know tips and tricks
Smartphone Expiry Date - फोटो : FREEPIK

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप कब स्मार्टफोन खरीद रहे हैं? इससे उसकी एक्सपायरी डेट तय नहीं होती है बल्कि उसकी एक्सपायरी डेट, मैन्युफैक्चरिंग डेट से तय होती है। इसके अलावा अलग-अलग तरह के स्मार्टफोन की एक्सपायरी डेट भी अलग अलग होती है। 

UPI: यूपीआई से जुड़ी ये गलतियां करा सकती हैं लाखों रुपये का नुकसान, जरूर जान लें ये बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
How to check expiry date of smartphone know tips and tricks
Smartphone Expiry Date - फोटो : FREEPIK

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां एक निश्चित समय तक ही संबंधित मॉडल के स्मार्टफोन के लिए अपडेट जारी करती हैं। अगर आप इस निश्चित समयावधि के बाद अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह काफी रिस्क भरा होता है। 

विज्ञापन
How to check expiry date of smartphone know tips and tricks
Smartphone Expiry Date - फोटो : FREEPIK

कंपनियां जब आपके फोन के लिए अपडेट जारी करना बंद कर देती हैं और आप उसके बाद भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके साथ साइबर क्राइम होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आप जिस कंपनी के स्मार्टफोन को खरीद रहे हैं उसके बॉक्स पर मैन्युफैक्चरिंग डिटेल्स देख सकते हैं। इसके अलावा आप स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर इस बारे में चेक कर सकते हैं आपके स्मार्टफोन को कब तक अपडेट मिलता रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed