फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रीगण ध्यान दें: न करें बिना टिकट ट्रेन में यात्रा, वरना देना पड़ सकता है इतना जुर्माना

Wed, 29 Jan 2025 05:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 29 Jan 2025 05:52 PM IST
सार

Indian Railwasy Ticket Rules: ट्रेन से यात्रा करने के लिए आपको एक वैलिड टिकट की जरूरत होती है, लेकिन जिन लोगों के पास ट्रेन टिकट नहीं होता है या जो लोग बिना टिकट के यात्रा करते हैं उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Indian Railways Ticket Rules in hindi train me bina ticket fine kitna hota hai
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर कितना जुर्माना देना पड़ता है? - फोटो : AdobeStock

Indian Railways Ticket Rules: हमें जब भी एक शहर से दूसरे शहर जाना होता है तो हम ऐसे वाहन से यात्रा करना पसंद करते हैं जो हमें समय पर अपने गंतव्य तक छोड़ दे। इसके लिए कोई हवाई यात्रा करना पसंद करता है, तो कोई तो अपने वाहन से ही निकल जाता है। पर इन सबके बीच अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि एक बड़ी संख्या में लोग भारतीय ट्रेन से सफर करते हैं।

इसके लिए आपको बस ट्रेन टिकट चाहिए होता है जिसे आप ऑफलाइन और ऑनलाइन बुक कर सकते हैं, लेकिन अगर आप ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं तो आपके लिए ये दिक्कत साबित कर सकता है क्योंकि आपको ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना देना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Indian Railways Ticket Rules in hindi train me bina ticket fine kitna hota hai
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर कितना जुर्माना देना पड़ता है? - फोटो : AdobeStock

बिना टिकट यात्रा पर इतना जुर्माना

  • अगर आप भारतीय ट्रेन से सफर करना चाहते हैं या कर रहे हैं, लेकिन आपके पास टिकट नहीं है तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। यहां जान लीजिए कि भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे 250 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।
Indian Railways Ticket Rules in hindi train me bina ticket fine kitna hota hai
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर कितना जुर्माना देना पड़ता है? - फोटो : AdobeStock
  • यहां ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि आपसे बिना टिकट यात्रा करने के लिए जुर्माना तो लिया ही जाता है। साथ ही जहां से ट्रेन चलनी शुरू हुई थी और जहां तक आपको जाना है, वहां तक का किराया आपसे लिया जाता है। ऐसे में आपको अगर कहीं अचानक जाना पड़ रहा है तो आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं और फिर तुरंत टीटीई से मिलकर जुर्माने समेत अपना टिकट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Ticket Rules in hindi train me bina ticket fine kitna hota hai
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर कितना जुर्माना देना पड़ता है? - फोटो : Adobe Stock

अधिक पैसे मांगे टीटीई, तो यहां कर सकते हैं शिकायत

  • भारतीय रेलवे ने हर जगह के लिए ट्रेन का किराया पहले ही तय कर रखा है। ऐसे में ध्यान रहे कि कोई भी टीटीई आपसे तय किराए से ज्यादा पैसे नहीं माग सकता है, लेकिन अगर कोई टीटीई ऐसा करता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत के लिए आप सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 155210 डायल कर सकते हैं और यहां पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Indian Railways Ticket Rules in hindi train me bina ticket fine kitna hota hai
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर कितना जुर्माना देना पड़ता है? - फोटो : Adobe Stock

कहां से बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट?

  • अगर आप भी ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं तो आप टिकट काउंटर से ट्रेन टिकट ले सकते हैं
  • आप चाहें तो आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search से भी ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं या आप इसकी आधिकारिक एप से भी ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed