यूपीआई ने भारत के डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव लाया है। यूपीआई को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित किया जा रहा है। आज के समय में देश में हर रोज करोड़ों की संख्या में इस प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल लेन-देन को अंजाम दिया जा रहा है। यूपीआई ने डिजिटल लेन-देन को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाया है। इसी वजह से देश में बड़े पैमाने पर और बहुत कम समय में लोगों ने इस पेमेंट सिस्टम को अपनाया है। आप विभिन्न एप्लिकेशन पर यूपीआई की मदद से किसी के खाते में आसानी से पेमेंट भेज सकते हैं। यही नहीं, यूपीआई का उपयोग बिल भुगतान, रिचार्ज, ऑनलाइन शॉपिंग, और यहां तक कि छोटे लेन-देन में भी किया जा रहा है। इसके अलावा इसने डिजिटल इंडिया अभियान को भी सशक्त बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है।
UPI: यूपीआई से जुड़ी ये गलतियां करा सकती हैं लाखों रुपये का नुकसान, जरूर जान लें ये बातें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 27 Jan 2025 08:43 PM IST
सार
यूपीआई से जुड़े फ्रॉड के मामले भी लगातार सामने आते रहते हैं। अगर आप भी यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए, वरना आपकी जरा सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन