फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Traffic Rules: सड़क पर ट्रैफिक पुलिस अगर छीन लेती है गाड़ी की चाबी, तो तुरंत करें ये काम

Fri, 20 Sep 2024 01:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
Traffic Rules: What To Do If Traffic Police Snatch The Key Of Vehicle
Traffic Rules - फोटो : AdobeStock

Traffic Rules: हम में से अधिकतर लोगों के पास निजी वाहन है। कहीं पर सफर करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में निजी वाहन काफी सुविधाजनक होते हैं। इसके अलावा इससे सफर करने पर समय की भी काफी बचत होती है। हालांकि, सड़क पर होने वाले हादसों को कम किया जा सके इसे देखते हुए यातायात से जुड़े कई नियमों को बनाया गया है। गाड़ी चलाते समय आपको यातायात से जुड़े इन नियमों का पालन करना जरूरी है।



अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपका चालान कट सकता है। सड़क पर ट्रैफिक के नियमों का ठीक ढंग से पालन किया जा रहा है या नहीं? इसकी निगरानी करने के लिए जगह-जगह पर ट्रैफिक पुलिस खड़ी रहती है। कई बार ट्रैफिक पुलिस वाहनों को रुकवाकर उसके कागज, डीएल आदि चीजों की जांच करती है।

Traffic Rules: What To Do If Traffic Police Snatch The Key Of Vehicle
Traffic Rules - फोटो : AdobeStock

कुछ मामलों में ट्रैफिक पुलिस वाहन चालक से जोर जबरदस्ती करती है और उसकी गाड़ी की चाबी को छीनकर अपने पास रख लेती है। ऐसी स्थिति में कई बार वाहन चालक घबरा जाता है। 

Traffic Rules: What To Do If Traffic Police Snatch The Key Of Vehicle
Traffic Rules - फोटो : AdobeStock

इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए जा रहे गलत व्यवहार की शिकायत कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic Rules: What To Do If Traffic Police Snatch The Key Of Vehicle
Traffic Rules - फोटो : AdobeStock

आपने किसी प्रकार के ट्रैफिक नियम को तोड़ा हो या न तोड़ा हो, ट्रैफिक पुलिस किसी भी स्थिति में आपके साथ कोई गलत व्यवहार नहीं कर सकती है। इसके अलावा वह आपकी गाड़ी की चाबी भी छीनकर अपने पास नहीं रख सकती है। इसको लेकर उसके पास कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
Traffic Rules: What To Do If Traffic Police Snatch The Key Of Vehicle
Traffic Rules - फोटो : AdobeStock

यही नहीं ट्रैफिक पुलिस न तो आपको गिरफ्तार कर सकती है और न ही आपके दस्तावेजों को जब्त कर सकती है। अगर कोई ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर आपके साथ गलत व्यवहार करता है या आपकी गाड़ी की चाबी छीन लेता है तो आप इस घटना के वीडियो को रिकॉर्ड करके इसकी शिकायत ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से कर सकते हैं। इसके अलावा आप वीडियो को ट्रैफिक पुलिस के संबंधित विभाग को टैग करके सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed