How To Become Crorepati: आप महज 66 रुपये की बचत करके करोड़पति बन सकते हैं। आपका छोटा निवेश आपके बड़े सपनों को सच कर सकता है। इन पैसों से आप अपने बच्चों को बेहतर भविष्य दे सकेंगे। ये पैसे आपको फाइनेंशियल फ्रीडम दिलाने में मदद करेंगे।
How To Become Crorepati: 66 रुपये की बचत बना सकती है आपको करोड़पति, ये रहा पूरा गणित
How To Become Crorepati: इस खबर में आज हम आपको निवेश एक ऐसे ब्लूप्रिंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको कुछ सालों में करोड़पति बना सकता है। आपको कैसे और किस तरह से निवेश करना है उस पूरे गणित के बारे में आसाना भाषा में आपको समझाएंगे और जानेंगे कैसे आप मात्र 66 रुपये बचाकर 1,29,90,538 रुपये की बड़ी धनराशि इकट्ठी कर सकते हैं। यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है लेकिन यह संभव है। इसके पीछे निवेश का एक शानदार गणित छिपा है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है।
How To Become Crorepati: इस खबर में आज हम आपको निवेश एक ऐसे ब्लूप्रिंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको कुछ सालों में करोड़पति बना सकता है। आपको कैसे और किस तरह से निवेश करना है उस पूरे गणित के बारे में आसाना भाषा में आपको समझाएंगे और जानेंगे कैसे आप मात्र 66 रुपये बचाकर 1,29,90,538 रुपये की बड़ी धनराशि इकट्ठी कर सकते हैं। यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है लेकिन यह संभव है। इसके पीछे निवेश का एक शानदार गणित छिपा है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है।
Please wait...
How To Become Crorepati
दरअसल, यूं तो बाजार में निवेश के कई पारंपरिक तरीके प्रचलित हैं। निवेश के इन तरीकों में आपकी बचत तो होती ही है बल्कि पैसा बढ़ता भी है, लेकिन वर्तमान में म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर निवेश करना तेजी से पैसा बढ़ाने का सबसे शानदार विकल्प है। विशेषज्ञों के मुताबिक म्यूचुअल फंड स्कीम में लॉन्ग टर्म में यहां निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न मिलता है। अगर आप पहले से यहां निवेश करते आ रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी बात है। वहीं अगर आप पहली बार म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं जो आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करने में मदद करेगा।
क्या है गणित?
- एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवाने के बाद आपको हर दिन करीब 66 रुपये बचाकर हर महीने 2 हजार रुपये का निवेश उसमें करना है।
- हर महीने 2 हजार रुपये का निवेश आपको पूरे 35 सालों के लिए करना होगा।
- आपको बता दें कि यदि आप किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह लें। यह एक्सपर्ट आपको आपकी इनकम के अनुसार निवेश करने की सलाह देगा।
- निवेश करते समय आपको इस बात की उम्मीद भी करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।
- ऐसे में अगर आप हर महीने 2 हजार रुपये का निवेश 35 सालों तक करते हैं और आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो इस स्थिति में आप 35 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आसानी से 1,29,90,538 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे।
PPF: सरकार की इस स्कीम में करें 10 हजार रुपये निवेश, इतने सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 82.46 लाख
सालाना आपके निवेश और उस पर मिलने वाले रिटर्न को आसानी से समझाने के लिए हमने नीचे एक चार्ट भी तैयार कर रखा है। इसे आप देख सकते हैं।
Years
SIP Ammount
Expected Amount
1
2000
25,619
2
2000
54,486
3
2000
87,015
4
2000
1,23,670
5
2000
1,64,973
6
2000
2,11,514
7
2000
2,63,958
8
2000
3,23,053
9
2000
3,89,643
10
2000
4,64,678
11
2000
5,49,230
12
2000
6,44,504
13
2000
7,51,862
14
2000
8,72,836
15
2000
10,09,152
16
2000
11,62,756
17
2000
13,35,842
18
2000
15,30,878
19
2000
17,50,651
20
2000
19,98,296
21
2000
22,77,348
22
2000
25,91,792
23
2000
29,46,115
24
2000
33,45,374
25
2000
37,95,270
26
2000
43,02,224
27
2000
48,73,472
28
2000
55,17,169
29
2000
62,42,503
30
2000
70,59,828
31
2000
79,80,809
32
2000
90,18,594
33
2000
1,01,87,996
34
2000
1,15,05,708
35
2000
1,29,90,538