Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PPF: सरकार की इस स्कीम में करें 10 हजार रुपये निवेश, इतने सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 82.46 लाख

Sun, 03 Nov 2024 04:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 04:35 PM IST
विज्ञापन
Public Provident Fund: You Will Get 82 Lakhs Rupees By Just Investing Ten Thousand In PPF Check Calculation
Public Provident Fund - फोटो : AdobeStock

Public Provident Fund: अगर आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और रिटायरमेंट के बाद के जीवन को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 10 हजार रुपये निवेश करके मैच्योरिटी के समय पूरे 82.46 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।



आज हम आपको जिस स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं वह पूरी तरह सुरक्षित है उसमें निवेश किए गए पैसों पर किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इसे पीपीएफ के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के बारे में विस्तार से -

Trending Videos
Public Provident Fund: You Will Get 82 Lakhs Rupees By Just Investing Ten Thousand In PPF Check Calculation
Public Provident Fund - फोटो : AdobeStock

पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक सालाना निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम की मैच्योरिटी अवधि कुल 15 सालों के लिए है। 

Public Provident Fund: You Will Get 82 Lakhs Rupees By Just Investing Ten Thousand In PPF Check Calculation
Public Provident Fund - फोटो : AdobeStock

हालांकि, 15 सालों के बाद आप अपनी निवेश अवधि को पांच-पांच सालों के लिए और आगे बढ़ा सकते हैं। लंबी समयावधि के लिए इस स्कीम में निवेश करके आप अच्छी खासी रकम इकट्ठी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Public Provident Fund: You Will Get 82 Lakhs Rupees By Just Investing Ten Thousand In PPF Check Calculation
Public Provident Fund - फोटो : Adobe Stock

82.46 लाख रुपये की बड़ी रकम इकट्ठी करने के लिए आपको सबसे पहले पीपीएफ स्कीम में खाता खुलवाना है। खाता खुलवाने के बाद आपको हर महीने 10 हजार रुपये की बचत करके सालाना 1,20,000 रुपये का निवेश इसमें करना है। 

विज्ञापन
Public Provident Fund: You Will Get 82 Lakhs Rupees By Just Investing Ten Thousand In PPF Check Calculation
Public Provident Fund - फोटो : Adobe Stock

यह निवेश आपको पूरे 25 सालों के लिए करना होगा। वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर अगर कैलकुलेट करें तो मैच्योरिटी के समय आपके पास 82,46,412 रुपये होंगे। ये पैसे न केवल आपके भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करेंगे बल्कि आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को भी इसकी सहायता से पूरा कर सकेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed