फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Become Crorepati: 66 रुपये की बचत बना सकती है आपको करोड़पति, ये रहा पूरा गणित

Wed, 04 Dec 2024 05:43 PM IST
Sankalp Singh संकल्प सिंह
Updated Wed, 04 Dec 2024 05:43 PM IST
सार

How To Become Crorepati: इस खबर में आज हम आपको निवेश एक ऐसे ब्लूप्रिंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको कुछ सालों में करोड़पति बना सकता है। आपको कैसे और किस तरह से निवेश करना है उस पूरे गणित के बारे में आसाना भाषा में आपको समझाएंगे और जानेंगे कैसे आप मात्र 66 रुपये बचाकर 1,29,90,538 रुपये की बड़ी धनराशि इकट्ठी कर सकते हैं। यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है लेकिन यह संभव है। इसके पीछे निवेश का एक शानदार गणित छिपा है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है।

विज्ञापन
How to become crorepati by saving 66 rupees daily
एक मोटी के बचत के लिए आपको छोटी बचत पर ध्यान देना होता है - फोटो : Amar Ujala
loader

How To Become Crorepati: आप महज 66 रुपये की बचत करके करोड़पति बन सकते हैं। आपका छोटा निवेश आपके बड़े सपनों को सच कर सकता है। इन पैसों से आप अपने बच्चों को बेहतर भविष्य दे सकेंगे। ये पैसे आपको फाइनेंशियल फ्रीडम दिलाने में मदद करेंगे।

इस खबर में आज हम आपको निवेश एक ऐसे ब्लूप्रिंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको कुछ सालों में करोड़पति बना सकता है। आपको कैसे और किस तरह से निवेश करना है उस पूरे गणित के बारे में आसाना भाषा में आपको समझाएंगे और जानेंगे कैसे आप मात्र 66 रुपये बचाकर 1,29,90,538 रुपये की बड़ी धनराशि इकट्ठी कर सकते हैं। यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है लेकिन यह संभव है। इसके पीछे निवेश का एक शानदार गणित छिपा है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है।

कई लोग कहां और किस तरह से निवेश करना है? इस बारे में जानने के लिए हजारों रुपये फाइनेंस एक्सपर्ट के ऊपर खर्च करते हैं। वहीं करोड़पति बनने के इस ब्लूप्रिंट को आप मात्र 10 रुपये का सब्सक्रिप्शन लेकर जान सकते हैं।

How to become crorepati by saving 66 rupees daily
How To Become Crorepati - फोटो : AdobeStock

How To Become Crorepati

दरअसल, यूं तो बाजार में निवेश के कई पारंपरिक तरीके प्रचलित हैं। निवेश के इन तरीकों में आपकी बचत तो होती ही है बल्कि पैसा बढ़ता भी है, लेकिन वर्तमान में म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर निवेश करना तेजी से पैसा बढ़ाने का सबसे शानदार विकल्प है। विशेषज्ञों के मुताबिक म्यूचुअल फंड स्कीम में लॉन्ग टर्म में यहां निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न मिलता है। अगर आप पहले से यहां निवेश करते आ रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी बात है। वहीं अगर आप पहली बार म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं जो आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करने में मदद करेगा। 

How to become crorepati by saving 66 rupees daily
How To Become Crorepati - फोटो : AdobeStock

क्या है गणित?

  • एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवाने के बाद आपको हर दिन करीब 66 रुपये बचाकर हर महीने 2 हजार रुपये का निवेश उसमें करना है।
  • हर महीने 2 हजार रुपये का निवेश आपको पूरे 35 सालों के लिए करना होगा। 
  • आपको बता दें कि यदि आप किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह लें। यह एक्सपर्ट आपको आपकी इनकम के अनुसार निवेश करने की सलाह देगा। 

LIC: 200 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश मैच्योरिटी पर मिलेंगे 28 लाख, जानिए क्या है एलआईसी की स्कीम

विज्ञापन
विज्ञापन
How to become crorepati by saving 66 rupees daily
How To Become Crorepati - फोटो : AdobeStock
  • निवेश करते समय आपको इस बात की उम्मीद भी करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।
  • ऐसे में अगर आप हर महीने 2 हजार रुपये का निवेश 35 सालों तक करते हैं और आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो इस स्थिति में आप 35 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आसानी से 1,29,90,538 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। 

PPF: सरकार की इस स्कीम में करें 10 हजार रुपये निवेश, इतने सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 82.46 लाख

विज्ञापन
How to become crorepati by saving 66 rupees daily
How To Become Crorepati - फोटो : AdobeStock

सालाना आपके निवेश और उस पर मिलने वाले रिटर्न को आसानी से समझाने के लिए हमने नीचे एक चार्ट भी तैयार कर रखा है। इसे आप देख सकते हैं।  
 

Years SIP Ammount Expected Amount
1 2000 25,619
2 2000 54,486
3 2000 87,015
4 2000 1,23,670
5 2000 1,64,973
6 2000 2,11,514
7 2000 2,63,958
8 2000 3,23,053
9 2000 3,89,643
10 2000 4,64,678
11 2000 5,49,230
12 2000 6,44,504
13 2000 7,51,862
14 2000 8,72,836
15 2000 10,09,152
16 2000 11,62,756
17 2000 13,35,842
18 2000 15,30,878
19 2000 17,50,651
20 2000 19,98,296
21 2000 22,77,348
22 2000 25,91,792
23 2000 29,46,115
24 2000 33,45,374
25 2000 37,95,270
26 2000 43,02,224
27 2000 48,73,472
28 2000 55,17,169
29 2000 62,42,503
30 2000 70,59,828
31 2000 79,80,809
32 2000 90,18,594
33 2000 1,01,87,996
34 2000 1,15,05,708
35 2000 1,29,90,538

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed