फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्डधारक को मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ, यहां जानें आवेदन का आसान तरीका

Tue, 29 Nov 2022 03:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 29 Nov 2022 03:37 PM IST
विज्ञापन
how to apply for ayushman card follow these simple steps
आयुष्मान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Apply Ayushman Card: अगर आप अपने आसपास देखेंगे, तो ऐसे लोगों की संख्या आपको काफी नजर आएगी जो गरीब वर्ग से आते हैं, जो जरूरतमंद हैं आदि। शहरों से लेकर दूर-दराज ग्रामीण इलाकों तक ऐसे लोग मौजूद हैं। ऐसे में केंद्र सरकार, राज्य सरकार के अलावा कई गैर-सरकारी संगठन भी इन लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। जैसे- केंद्र सरकार ने लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी पात्र हैं और इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो चलिए आवेदन का तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to apply for ayushman card follow these simple steps
आयुष्मान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

आवेदन के समय इन दस्तावेजों की जरूरत होगी:-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड 
  • एक मोबाइल नंबर।
how to apply for ayushman card follow these simple steps
आयुष्मान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : pixabay

ऐसे कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपको भी 5 लाख के मुफ्त इलाज का लाभ मिले और आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for ayushman card follow these simple steps
आयुष्मान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आपको ध्यान रखना है कि जब आप आवेदन के समय जाएं, तो ऊपर बताए गए दस्तावेजों को अपने साथ जरूर लेकर जाएं। आपको इन दस्तावेजों को संबंधित अधिकारी को सेंटर पर देना है।
विज्ञापन
how to apply for ayushman card follow these simple steps
आयुष्मान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर यहां पर मौजूद अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करते हैं और साथ ही आपकी पात्रता भी चेक करते हैं। इसके बाद सत्यापन में सबकुछ सही पाए जाने पर आपको 10 से 15 दिनों के भीतर आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है और फिर आप इसका लाभ ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed