Apply Ayushman Card: अगर आप अपने आसपास देखेंगे, तो ऐसे लोगों की संख्या आपको काफी नजर आएगी जो गरीब वर्ग से आते हैं, जो जरूरतमंद हैं आदि। शहरों से लेकर दूर-दराज ग्रामीण इलाकों तक ऐसे लोग मौजूद हैं। ऐसे में केंद्र सरकार, राज्य सरकार के अलावा कई गैर-सरकारी संगठन भी इन लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। जैसे- केंद्र सरकार ने लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी पात्र हैं और इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो चलिए आवेदन का तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6385d7a36611565cc771e25a","slug":"how-to-apply-for-ayushman-card-follow-these-simple-steps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: आयुष्मान कार्डधारक को मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ, यहां जानें आवेदन का आसान तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: आयुष्मान कार्डधारक को मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ, यहां जानें आवेदन का आसान तरीका
Tue, 29 Nov 2022 03:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 29 Nov 2022 03:37 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
आवेदन के समय इन दस्तावेजों की जरूरत होगी:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- एक मोबाइल नंबर।
आयुष्मान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है?
- फोटो : pixabay
ऐसे कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन:-
स्टेप 1
- अगर आप भी चाहते हैं कि आपको भी 5 लाख के मुफ्त इलाज का लाभ मिले और आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- आपको ध्यान रखना है कि जब आप आवेदन के समय जाएं, तो ऊपर बताए गए दस्तावेजों को अपने साथ जरूर लेकर जाएं। आपको इन दस्तावेजों को संबंधित अधिकारी को सेंटर पर देना है।
विज्ञापन
आयुष्मान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर यहां पर मौजूद अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करते हैं और साथ ही आपकी पात्रता भी चेक करते हैं। इसके बाद सत्यापन में सबकुछ सही पाए जाने पर आपको 10 से 15 दिनों के भीतर आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है और फिर आप इसका लाभ ले सकते हैं।