PM Kisan Samman Nidhi Mobile Number Update: जब हम किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आवेदन से लेकर इस योजना में बने रहने और लाभ लेने के लिए हमें कई तरह के दस्तावेजों का काम पड़ता रहता है। यही नहीं, कई बार हमें अपना आधार कार्ड या केवाईसी जैसे काम अलग-अलग समय पर करवाने पड़ते हैं। जैसे, बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें तो इस योजना से अगर आप जुड़े हैं तो आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना भी जरूरी हो जाता है।
PM Kisan Yojana: अगर अब तक अपडेट नहीं करवाया मोबाइल नंबर तो तुरंत ऐसे करवाएं, वरना अटक सकती है 20वीं किस्त
PM Kisan Nidhi: अगर आप भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का लाभ चाहते हैं, तो अपने मोबाइल नंबर को ध्यान से अपडेट करवा लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल नंबर अपडेट करवाने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आपका मोबाइल नंबर भी पीएम किसान योजना से लिंक नहीं है तो आप इसे अपडेट करवा सकते हैं
- आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
- यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको थोड़ा नीचे की तरफ आना है और यहां पर दिए हुए 'अपडेट मोबाइल नंबर' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
स्टेप 2
- अब आपके सामने मोबाइल अपडेट करने के लिए कुछ चीजें भरने के लिए आएगा
- जहां पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर में से किसी एक को चुनना होता है
- इसके बाद आपने अगर आधार चुना है तो आधार नंबर भरें और अगर रजिस्ट्रेशन नंबर चुना है तो वो भर दें
स्टेप 3
- अब आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखाई देगा जिसे यहां पर भर दें
- इसके बाद आपको यहां पर 'सर्च' वाले बटन पर क्लिक करना होता है
- फिर आपके सामने 'एडिट' का ऑप्शन आएगा जिस पर आपको क्लिक करना है
- अब यहां पर आप अपना नया मोबाइल नंबर भर दें और फिर इसे अपडेट कर लें।
जान लीजिए किन चीजों के लिए अपडेट करवाना होता है मोबाइल नंबर:-
- योजना से जुड़ी कोई भी अपडेट आपके मोबाइल नंबर पर आती रहती है
- ई-केवाईसी के लिए मोबाइल नंबर चाहिए होता है
- किस्त से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर चाहिए होता है आदि।