How Many Types Of Ration Card In India: देश में गरीब लोगों की संख्या काफी अधिक है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश में कई लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वह लोग राशन खरीदने में भी असमर्थ हैं। ऐसे में इन गरीब परिवारों को सरकार राशन सहायता प्रदान कर रही है। सरकार राशन कार्ड के माध्यम से परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर उनको राशन वितरित करने का काम करती है। इसके लिए सरकार ने देशभर में कई दुकानों को राशन वितरित करने की जिम्मेदारी दे रखी है। राशन कार्ड का इस्तेमाल केवल राशन लेने के लिए ही नहीं किया जाता बल्कि इसका इस्तेमाल एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में भी किया जाता है। वहीं क्या आपको राशन कार्ड के प्रकारों के बारे में पता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
Ration Card: जानिए कितने प्रकार के होते हैं राशन कार्ड? हर प्रकार का ये है महत्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एपीएल कार्ड
गरीबी रेखा के नीचे जो लोग जीवन यापन करते हैं। उनको एपीएल कार्ड दिया जाता है। ये लोग निम्न वर्ग या मध्यम वर्ग में शामिल होते हैं। एपीएल कार्ड धारकों को कम दरों पर राशन नहीं दिया जाता है।
अंत्योदय अन्न योजना राशन कार्ड
यह एक खास तरह का राशन कार्ड है। इस कार्ड को सरकार द्वारा उन लोगों के लिए जारी किया जात है, जो अत्यंत गरीब श्रेणी में आते हैं। ऐसे लोग जिनके पास किसी प्रकार का आय का साधन नहीं होता है। उनके लिए सरकार यह राशन कार्ड जारी करती है।
सफेद राशन कार्ड
इस राशन कार्ड को भारत का कोई भी नागरिक ले सकता है। इसका इस्तेमाल मुख्य तौर पर राशन लेने के लिए नहीं बल्कि पहचान साबित करने के लिए किया जाता है। इस राशन कार्ड को पहचान पत्र के रूप में भी देखा जा सकता है।
टेम्पररी राशन कार्ड
इस राशन कार्ड को बंजारों के लिए जारी किया जाता है। बंजारे वह लोग होते हैं, जिनके रहने का कोई ठिकाना नहीं होता है। इस राशन कार्ड की वैलिडिटी 3 महीनों के लिए होती है।
डुप्लीकेट राशन कार्ड
इस राशन कार्ड को तब जारी किया जाता जब किसी का वास्तिवक राशन कार्ड खो या खराब हो जाता है। आप डुप्लीकेट राशन कार्ड को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको शुल्क का भुगतान करना होता है।