फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: कितने पैसे मिलते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने पर? आवेदन से पहले यहां जानें सबकुछ

Wed, 02 Sep 2026 09:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Sep 2026 09:02 AM IST
सार

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

विज्ञापन
How much money do you get by joining the PM Vishwakarma Yojana benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना में मिलने वाले लाभ क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala

सरकार कई तरह की योजनाएं देश में चला रही है जिनके जरिए एक बड़ा तबका लाभ प्राप्त कर रहा है। जैसे- किसी योजना के तहत सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं। जबकि, कई योजनाओं में मुफ्त इलाज जैसी अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं आदि।

इसी क्रम में एक स्कीम है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिससे लाखों-करोड़ों लाभार्थी जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं इस योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं...

How much money do you get by joining the PM Vishwakarma Yojana benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना में मिलने वाले लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या-क्या लाभ मिलते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को एडवांस ट्रेनिंग देने का प्रावधान है
  • ये ट्रेनिंग योजना से जुड़ने के बाद होती है
  • इसमें लाभार्थियों को उनके काम से जुड़े एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं
  • इसके लिए लाभार्थियों को 500 रुपये स्टाइपैंड तब तक दिया जाता है, जब तक ये ट्रेनिंग चलती है
How much money do you get by joining the PM Vishwakarma Yojana benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना में मिलने वाले लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

अलग से 15000 रुपये का लाभ

  • लाभार्थियों को अलग से 15000 रुपये भी दिए जाते हैं
  • ये आर्थिक लाभ इसलिए दिया जाता है ताकि, लाभार्थी टूलकिट खरीद सके यानी उनके काम के लिए जरूरी सामान खरीद सके
विज्ञापन
विज्ञापन
How much money do you get by joining the PM Vishwakarma Yojana benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना में मिलने वाले लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

कितना लोन मिलता है?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत इनके अलावा लोन देने का भी प्रावधान है
  • ये लोन उन लाभार्थियों को दिया जाता है, जो अपना काम शुरू करना चाहते हैं या उसे बढ़ाना चाहते हैं
  • ये लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है
विज्ञापन
How much money do you get by joining the PM Vishwakarma Yojana benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना में मिलने वाले लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इसमें आप पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए ले सकते हैं
  • अगर आपको और जरूरत पड़ती है, तो इसमें आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी ले सकते हैं
  • जो 30 महीनों के लिए होता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed