फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: आधार कार्ड बनवाते समय हो गई है यह गलती, तो केवल एक बार ही इसे करा सकते हैं अपडेट

Thu, 01 Aug 2024 04:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
How Many Time You Can Update Name, Address And Date Of Birth In Aadhaar Card
Aadhaar Card - फोटो : istock

Aadhaar Card: आज के समय आधार कार्ड विभिन्न जरूरी कार्यों को कराने के लिए उपयोग में आ रहा है। किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना हो सभी जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जाती है। इसके अलावा बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड उपयोग में आता है। आधार कार्ड 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या वाला कार्ड है। इसमें व्यक्ति की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। ऐसे में इस कार्ड की काफी उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आधार कार्ड बनवाते समय कई बार उसमें कुछ गलत डिटेल्स दर्ज हो जाती हैं। हालांकि, आधार कार्ड में गलत जानकारी को आप अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर ठीक करा सकते हैं। वहीं आधार कार्ड में एक ऐसी गलती होती है जिसे आप केवल एक बार ही अपडेट करा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -

How Many Time You Can Update Name, Address And Date Of Birth In Aadhaar Card
Aadhaar Card - फोटो : संवाद

अगर आधार कार्ड में आपने अपनी जन्मतिथि को गलत दर्ज कर दिया है। इस स्थिति में आप अपनी जन्मतिथि को आधार कार्ड में केवल एक बार ही अपडेट करा सकते हैं। जन्मतिथि को आधार कार्ड में एक बार से ज्यादा अपडेट नहीं कराया जा सकता है।

How Many Time You Can Update Name, Address And Date Of Birth In Aadhaar Card
Aadhaar Card - फोटो : Istock

इसके अलावा अगर आपने आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग दर्ज करते समय किसी प्रकार की गलती कर दी है। ऐसे में आधार कार्ड में आप अपने नाम की गलत जानकारी को केवल दो बार ही अपडेट करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How Many Time You Can Update Name, Address And Date Of Birth In Aadhaar Card
Aadhaar Card - फोटो : Istock

इसके अलावा आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और पते को कितनी बार भी अपडेट करा सकते हैं। इसको लेकर किसी भी प्रकार की कोई सीमा तय नहीं की गई है।

PPF Vs FD: पीपीएफ या एफडी कहां निवेश करने पर मिलता है आपको ज्यादा फायदा? जानिए यहां

विज्ञापन
How Many Time You Can Update Name, Address And Date Of Birth In Aadhaar Card
Aadhaar Card - फोटो : अमर उजाला

आधार कार्ड आपकी पहचान का प्रमाण है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। आज के समय आधार कार्ड की वजह से कई सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंच रहा है। 

Indian Railways: रात के समय तेज क्यों चलती है ट्रेन? जानिए क्या है वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed