फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: रात के समय तेज क्यों चलती है ट्रेन? जानिए क्या है वजह

Thu, 01 Aug 2024 03:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 03:07 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways: Why Trains Runs Fast At Night Know The Reason Here
Indian Railways - फोटो : Istock

Indian Railways: भारतीय रेलवे देश में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। सफर करते समय यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे यात्रियों को कई सुविधाएं भी मुहैया कराता है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने हर प्रमुख स्थानों पर स्टेशन बनाए हुए हैं। हालांकि, ट्रेन की लेट-लतीफी अक्सर यात्रियों को काफी परेशान करती है। रात की बजाए दिन के समय ट्रेन ज्यादा लेट होती है। वहीं क्या कभी आपने ट्रेन में सफर करते समय इस बात पर गौर किया है कि रात को तेज और दिन के समय ट्रेन धीमी क्यों चलती है? दिन के समय धीमे और रात के समय ट्रेन के तेज चलने के पीछे कई कारण हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन प्रमुख कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से रात के समय ट्रेन तेज चलती है। 

Indian Railways: Why Trains Runs Fast At Night Know The Reason Here
Indian Railways - फोटो : Istock

रात के समय अंधेरा ज्यादा होता है इस कारण ट्रेन के लोको पायलट को सिग्नल दूर से ही दिख जाता है। लोको पायलट को सिग्नल दूर से ही दिखने के बाद यह पता चल जाता है कि ट्रेन को रोकना है या नहीं। 

Indian Railways: Why Trains Runs Fast At Night Know The Reason Here
Indian Railways - फोटो : Istock

इस कारण रात के समय ट्रेन की स्पीड काफी अच्छी रहती है और वह निश्चित समय से अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंच जाती है। रात के समय ट्रेन के तेज चलने का दूसरा बड़ा कारण यह है कि रात के वक्त ट्रेन ट्रैक पर कोई मेंटेनेंस का काम नहीं चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways: Why Trains Runs Fast At Night Know The Reason Here
Indian Railways - फोटो : Istock

इस कारण लोको पायलट को ट्रेन की रफ्तार धीमी करने की जरूरत नहीं होती है। इस वजह से ट्रेन रात को तेज स्पीड पर चलती है। रात के समय ट्रेन के तेज रफ्तार पर चलने का तीसरा प्रमुख कारण रात के वक्त ट्रेक पर किसी प्रकार की आवाजाही का न होना भी है।   

विज्ञापन
Indian Railways: Why Trains Runs Fast At Night Know The Reason Here
Indian Railways - फोटो : Istock

दिन के समय रेलवे ट्रैक पर पशुओं, इंसानों की आवाजाही काफी होती है। इस कारण ट्रेन तेज रफ्तार पर नहीं चलती है। वहीं रात के समय ये गतिविधियां कम हो जाती हैं। यह भी एक बड़ी वजह है, जिसके चलते रात के वक्त ट्रेन तेज रफ्तार पर चलती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed