PPF Vs FD: देश में पीपीएफ और फिक्स्ड डिपॉजिट काफी लोकप्रिय निवेश योजनाएं हैं। बड़े पैमाने पर लोग अपने बचत के पैसों को एफडी और पीपीएफ स्कीम में निवेश करते हैं। दोनों ही स्कीमों में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। ये स्कीमें निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित हैं। एफडी में निवेश करने पर आपको रेगुलर सेविंग अकाउंट की तुलना में ज्यादा ब्याज दर मिलती है। एफडी में आप कुछ महीनों से लेकर कुछ सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। वहीं पीपीएफ एक लॉन्ग टर्म निवेश योजना है। अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि पीपीएफ या एफडी किसमें निवेश करने पर ज्यादा फायदा मिलता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
PPF Vs FD: पीपीएफ या एफडी कहां निवेश करने पर मिलता है आपको ज्यादा फायदा? जानिए यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीएफ स्कीम में आप 15 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम की लॉक-इन अवधि 15 सालों के लिए होती है। हालांकि, 15 सालों के बाद आप पांच-पांच सालों के लिए अपनी निवेश अवधि को आगे बढ़ा सकते हैं।
PM Mudra Yojana: शुरू करना चाहते हैं नया बिजनेस, तो सरकार दे रही बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक का लोन
पीपीएफ स्कीम में निवेश किए गए पैसों पर आपको आंशिक निकासी की सुविधा सात सालों के बाद मिलती है। वहीं बात अगर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की करें तो इसमें आप 7 दिनों से लेकर दस वर्षों तक निवेश कर सकते हैं।
Indian Railways: 59 स्टेशनों पर स्टॉपेज लेकर करती है 9 राज्यों का सफर, ये है देश की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन
फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश योजना उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो गारंटीड रिटर्न के साथ स्थिर, शॉर्ट और मिड अवधि के लिए इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं।
PPF: 416 रुपये की बचत करके सरकार की इस स्कीम में करें निवेश, कुछ सालों में बन सकते हैं करोड़पति
वहीं अगर आप लंबी समय अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो पीपीएफ स्कीम निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। पीपीएफ और एफडी दोनों ही निवेश के विकल्प में आपको टैक्स बेनिफिट मिलता है।
Investment: 12 12 12 के इस फॉर्मूले को अपनाकर इकट्ठा कर सकते हैं लाखों का फंड, जानिए कैसे?