भारतीय रेलवे का एक बड़ा नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। यह नेटवर्क देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। भारतीय रेलवे यात्रा का किफायती और सुविधाजनक साधन है। इसी वजह से किन्हीं दूसरे साधनों में सफर करने की बजाए ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करना पसंद करते है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इसके अलावा तत्काल यात्रा करने का प्लान बनाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा भी देता है। हालांकि, भारतीय रेलवे ने तत्काल ट्रेन टिकट की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। नियमों के अंतर्गत तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करने के लिए आपका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है और इसमें ओटीपी वेरिफिकेशन भी शामिल है।
Indian Railways: एक यात्री कितने तत्काल टिकट की कर सकता है बुकिंग? जानिए क्या है इसको लेकर नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:11 PM IST
सार
क्या आपको इस बारे में पता है कि एक यात्री कुल कितने तत्काल ट्रेन टिकट को बुक कर सकता है? इसको लेकर क्या नियम हैं? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन