बीते वर्षों में प्राइवेट सेक्टर का दायरा बढ़ा है। वहीं सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम के खत्म होने के बाद सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी भी अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को लेकर चिंतित रहते हैं। अगर समय रहते रिटायरमेंट के बाद के जीवन को लेकर फाइनेंशियल प्लानिंग न की जाए, तो 60 की उम्र के बाद व्यक्ति को आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। इस कारण आपको नौकरी करने के साथ-साथ किसी अच्छी जगह पर निवेश करना जरूरी है, ताकि आप रिटायरमेंट के बाद अपने लिए अच्छे खासे पैसे इकट्ठा कर सकें। इसी सिलसिले में आज हम आपको एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने के बाद आप रिटायरमेंट के समय तक आर्थिक स्वतंत्रता हासिल कर सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने बीते वर्षों में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक यहां से आप लॉन्ग टर्म में अच्छे खासे पैसे इकट्ठा कर सकते हैं।
रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 30 Jul 2025 07:58 PM IST
सार
आज हम आपको एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने के बाद आप रिटायरमेंट के समय तक आर्थिक स्वतंत्रता हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन