फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: बस आज भर का इंतजार और कल आपके खाते में आ जाएगी 20वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट

Fri, 01 Aug 2025 11:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 01 Aug 2025 11:53 AM IST
सार

PM Kisan ki 20 Kist Kab Aayegi Date Time: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो इस बार 2 अगस्त को आपको योजना की 20वीं किस्त मिलने जा रही है जिसे खुद पीएम नरेंद्र मोदी जारी करेंगे।

विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment Date Time Updates: PM Kisan 20 Kist Kab Aayegi Status News in Hindi
20वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : AdobeStock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date: सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को ही दिया जाता है।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: 2 अगस्त को 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेंगे 2 हजार रुपये, चेक करें क्या आप हैं लिस्ट में

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको भी इस बार 20वीं किस्त का इंतजार होगा? अब ये किस्त जारी होने वाली है और सरकार इस किस्त को 2 अगस्त को जारी कर रही है। तो चलिए जानते हैं 20वीं किस्त को लेकर क्या लेटेस्ट अपडेट हैं। योजना से जुड़े किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 20th Installment Date Time Updates: PM Kisan 20 Kist Kab Aayegi Status News in Hindi
20वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : X/BJP4India

वाराणसी से जारी होगी किस्त

  • दरअसल, पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार काफी समय से था। पहले इस किस्त के लिए कहा जा रहा था कि जुलाई में जारी होगी। पर अब इस किस्त के जारी होने की फाइनल तारीख आ चुकी है जो आधिकारिक रूप से सरकार द्वारा बताई गई है जिसके मुताबिक, 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी होगी। ये किस्त वाराणसी से जारी होगी जिसे एक कार्यक्रम के दौरान जारी किया जाएगा।
PM Kisan 20th Installment Date Time Updates: PM Kisan 20 Kist Kab Aayegi Status News in Hindi
20वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : YT (@Narendra Modi)

सुबह 11 बजे होगी किस्त जारी

  • पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी करने के लिए वाराणसी में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जो 2 अगस्त को किया जाएगा जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस जाएंगे। वे यहां पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम से कई सौगात देंगे और इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे 20वीं किस्त जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment Date Time Updates: PM Kisan 20 Kist Kab Aayegi Status News in Hindi
20वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : AdobeStock

9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगी किस्त

  • सरकार की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि 20वीं किस्त का लाभ 9.70 करोड से अधिक पात्र किसानों को मिलेगा। इसके लिए सरकार 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित करेगी। खुद पीएम नरेंद्र मोदी डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों बैंक खाते में किस्त के पैसे हस्तांतरित करेंगे।
विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment Date Time Updates: PM Kisan 20 Kist Kab Aayegi Status News in Hindi
20वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : AdobeStock

इन किसानों को मिलेगा लाभ

  • पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलेगा जो इस योजना के लिए पात्र हैं और जिन्होंने आवेदन किया है। साथ ही जिन किसानों ने ई-केवाईसी, भू-सत्यपान और आधार लिंकिंग जैसे जरूरी काम करवाएं हैं। दरअसल, योजना के तहत ये काम करवाने जरूरी होते हैं और तभी किस्त का लाभ मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed