हम में से अधिकतर लोग अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं। गौरतलब बात है कि आज के समय कई लोग स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में अपने पैसों को निवेश करना पसंद करते हैं। निवेश के इन क्षेत्रों में अच्छा रिटर्न मिलने की अपार संभावना है, लेकिन यहां पर बाजार जोखिमों का खतरा भी उतना ही बड़ा होता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते लोग एक सुरक्षित निवेश विकल्प की तलाश करते हैं। ऐसे में देश के भीतर ज्यादातर लोक बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (FD) में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर एफडी में निवेश करने पर आपको शानदार ब्याज दर मिल रही है। देश में कई लोग इस बैंक की एफडी में अपने पैसों का निवेश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Investment Tips: FD कराने पर यह बैंक दे रहा शानदार ब्याज दर, जानिए पूरी डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन