मोबाइल फोन की वजह से हमें काफी सुविधा हुई है, और हमारे कई काम पलक झपकते ही हो जाते हैं। मोबाइल फोन में इंटरनेट की मदद से हम बैंक से जुड़े काम, खरीदारी करनी हो, खाना ऑर्डर करना हो, किसी से वीडियो कॉल करनी हो आदि। लगभग सभी काम बेहद आसानी से हो जाते हैं। लेकिन हमें किसी भी काम को करने के लिए अपने स्मार्टफोन में एप्लीकेशन को इंस्टॉल करना पड़ता है, जिन्हें हम गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करते हैं। वहीं, साइबर फ्रॉड का भी काफी खतरा बढ़ा है। जालसाज आपको चूना लगाने के लिए नए-नए तरीके निकालते रहते हैं, ताकि आपके बैंक खाते से पैसे उड़ा सके। ऐसा ही एक तरीका है फर्जी एप का। इसलिए आपको किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना है, नहीं तो आपका बैंक अकाउंट जालसाज खाली कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"620f467c3f5e4b546e1c3896","slug":"fake-app-alert-these-four-mistakes-are-seen-in-the-application-so-never-download-and-install","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fake App Alert: अगर नजर आ रही हैं किसी एप में ये चार गलतियां, तो अभी कर दें अनइंस्टॉल, नहीं तो लग सकती है चपत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Fake App Alert: अगर नजर आ रही हैं किसी एप में ये चार गलतियां, तो अभी कर दें अनइंस्टॉल, नहीं तो लग सकती है चपत
Fri, 18 Feb 2022 06:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 18 Feb 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
फेक एप को पहचानने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेक एप को पहचानने का तरीका
- फोटो : istock
स्पेलिंग
- जो एप फर्जी होते हैं, उनके नाम की स्पेलिंग में गड़बड़ होती है। एप के नाम को गलत तरीके से लिखा होगा, जो आपकी पकड़ में जल्द नहीं आएगा या किसी शब्द को घुमाया होगा। इस तरह के एप आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं। इसलिए डाउनलोड न करें।
फेक एप को पहचानने का तरीका
- फोटो : istock
रिव्यू
- गूगल प्ले स्टोर से जब भी कोई एप डाउनलोड करें, तो पहले उस एप की रेटिंग पर ध्यान दें। लोग यहां अपने अनुभव साझा करते हैं, और इस एप के बारे में बताते हैं। जब एप को सही रिव्यू मिले हों तभी इसे डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेक एप को पहचानने का तरीका
- फोटो : istock
प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें
- किसी भी एप को गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें, न कि किसी अन्य लिंक की मदद से। हालांकि, एप पर भी असली-नकली एप में फर्क जरूर कर लें और इसके बाद ही एप को डाउनलोड करें।
विज्ञापन
फेक एप को पहचानने का तरीका
- फोटो : istock
बैटरी
- आपने कोई एप डाउनलोड और इंस्टॉल किया है, और इसके बाद आपके मोबाइल की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म हो रही है। तो ऐसे में हो सकता है कि ये एप सही न हो या ये एप फर्जी हो। इन एप से मोबाइल में वायरस आता है। इसलिए ऐसी एप को इंस्टॉल न करें।