आज के समय में मोबाइल फोन ने हमारे जीवन में काफी अहम जगह ले ली है। अब इसके बिना हम अपनी लाइफ की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। मोबाइल के साथ ही हमारी सुबह होती है और इसी के साथ रात भी हो जाती है। कई बार इसके बिना हमें परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोबाइल के बिना हमारे कई काम रुक सकते हैं। ऐसे में मोबाइल का चार्जर एक अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि चार्जर के बिना मोबाइल ज्यादा देर तक नहीं चल सकता है। यही करण है कि आपको मोबाइल फोन की जानकारी के साथ-साथ मोबाइल के चार्जर की भी जानकारी रखनी चाहिए। आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसी ही जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में पता होना आपके लिए बेहद जरूरी है। आपने देखा होगा कि चार्जर के अडॉप्टर पर कुछ सिंबल बने होते हैं, ये केवल सजावट के लिए नहीं बनाए जाते बल्कि इसका कुछ मतलब होता है। आइए जानते हैं इन सभी सिंबल्स का मतलब..
Trivia: क्या आप जानते हैं फोन के चार्जर पर बने इन सिंबल्स का मतलब? अगर नहीं, तो यहां जानिए
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 18 Feb 2022 05:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन