फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fraud: क्या आपके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी आते हैं ऐसे विज्ञापन? तो जरा बचकर वरना खाली हो सकता है बैंक खाता

Wed, 18 Jan 2023 02:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 18 Jan 2023 02:36 PM IST
विज्ञापन
Fake and Fraud Advertisements on Social Media Know Cyber Security Tips for Bank Safety in Hindi
फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

Fake and Fraud Advertisements Alert: अगर यूं कहा जाए कि लोग आजकल ऑनलाइन चीजों पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। अब लोग बाजार जाकर सामान खरीदने से अच्छा घर बैठे ही सामान मंगवाना पसंद करते हैं। इससे एक तो समय बचता है और कई प्रोडक्ट पर अच्छा डिस्काउंट भी मिल जाता है, जिससे पैसे भी बचते हैं। पर आप ये न भूलें कि जालसाज लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इसमें एक तरीका है विज्ञापन। जी हां, साइबर अपराधी आजकल लोगों को सोशल मीडिया पर विज्ञापन के जरिए ठगने का काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको जब भी कोई विज्ञापन दिखे, तो किन-किन बातों का ध्यान रखें। वरना आपका बैंक खाता तक खाली हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Fake and Fraud Advertisements on Social Media Know Cyber Security Tips for Bank Safety in Hindi
फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

बिना सोचे समझे क्लिक नहीं

  • अगर आपको सोशल मीडिया या किसी ब्राउजर पर ऐसे विज्ञापन दिखते हैं, जिनमें काफी डिस्काउंट देने जैसी बात कही गई है आदि। तो ऐसी स्थिति में कभी जल्दबाजी में उस विज्ञापन पर क्लिक न करें, क्योंकि ऐसे विज्ञापन आपको ठगने का काम कर सकते हैं।
Fake and Fraud Advertisements on Social Media Know Cyber Security Tips for Bank Safety in Hindi
फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

पूरी जांच पड़ताल करें

  • अगर आप इस विज्ञापन के जरिए खरीदारी कर रहे हैं, तो पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें कि क्या प्रोडक्ट सही है? इनकी रिटर्न पॉलिसी क्या है? और ऑर्डर को कैश ऑन डिलवरी ही रखें, ताकि जालसाज आपकी मेहनत की कमाई को लूट न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fake and Fraud Advertisements on Social Media Know Cyber Security Tips for Bank Safety in Hindi
फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Istock

ज्यादा डिस्काउंट मतलब सावधान

  • अगर आपको कोई ऐसा विज्ञापन दिखे जिसमें काफी ज्यादा डिस्काउंट दिखे, तो ऐसे विज्ञापन से बचकर रहें और इन पर क्लिक न करें। ये जालसाजों की चाल हो सकती है, जिससे लोग इस पर क्लिक करते हैं और फिर अपनी मेहनत की कमाई को गवां बैठते हैं।
विज्ञापन
Fake and Fraud Advertisements on Social Media Know Cyber Security Tips for Bank Safety in Hindi
फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

लॉटरी वाले विज्ञापन से बचकर

  • आजकल जालसाज लोगों को सोशल मीडिया पर चैट, ईमेल और मैसेज के जरिए भी विज्ञापन भेजते हैं। इसमें लॉटरी निकलने जैसे लालच देकर लोगों को ठगा जाता है। इसलिए ऐसी किसी लॉटरी पर विश्वास न करें, जो आपने न खरीदी हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed