अगर आपके पास पीएफ अकाउंट है तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। अब सरकार ने पीएफ अकाउंट में ई-नॉमिनेशन अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अभी तक अपने प्रोविडेंट फंड अकाउंट में ई-नॉमिनेशन नहीं करवाया है, तो ये काम जल्दी से पूरा कर लीजिए, क्योंकि अकाउंट में नॉमिनेशन नहीं हुआ है तो आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सिर्फ यही नहीं, अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के खाताधारक ई-नॉमिनेशन के बिना पीएफ पासबुक भी नहीं देख पाएंगे। ऐसे में अगर आपने अब तक ऑनलाइन ई-नामिनी नहीं बनाया है, तो अभी आपके पास समय है। जल्द से जल्द बनवा लीजिए।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने ऑनलाइन ई-नॉमिनी बनाने के लिए डेडलाइन बढ़ा दी है। पहले ये तारीख 31 दिसंबर तय हुई थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। आइए जानते हैं ऑनलाइन ई-नॉमिनेशन करने की प्रक्रिया...
EPFO E-Nomination: ई-नॉमिनेशन के बिना नहीं देख पाएंगे पीएफ खाते का बैलेंस, घर बैठे कर सकते हैं ये काम, जानिए आसान तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 17 Jan 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन