अगर आपके पास पीएफ अकाउंट है तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। अब सरकार ने पीएफ अकाउंट में ई-नॉमिनेशन अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अभी तक अपने प्रोविडेंट फंड अकाउंट में ई-नॉमिनेशन नहीं करवाया है, तो ये काम जल्दी से पूरा कर लीजिए, क्योंकि अकाउंट में नॉमिनेशन नहीं हुआ है तो आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सिर्फ यही नहीं, अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के खाताधारक ई-नॉमिनेशन के बिना पीएफ पासबुक भी नहीं देख पाएंगे। ऐसे में अगर आपने अब तक ऑनलाइन ई-नामिनी नहीं बनाया है, तो अभी आपके पास समय है। जल्द से जल्द बनवा लीजिए।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने ऑनलाइन ई-नॉमिनी बनाने के लिए डेडलाइन बढ़ा दी है। पहले ये तारीख 31 दिसंबर तय हुई थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। आइए जानते हैं ऑनलाइन ई-नॉमिनेशन करने की प्रक्रिया...
{"_id":"61e53571b86ce022d91cdf6d","slug":"epfo-e-nomination-how-to-do-online-e-nomination-in-pf-account-know-full-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EPFO E-Nomination: ई-नॉमिनेशन के बिना नहीं देख पाएंगे पीएफ खाते का बैलेंस, घर बैठे कर सकते हैं ये काम, जानिए आसान तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
EPFO E-Nomination: ई-नॉमिनेशन के बिना नहीं देख पाएंगे पीएफ खाते का बैलेंस, घर बैठे कर सकते हैं ये काम, जानिए आसान तरीका
Mon, 17 Jan 2022 05:20 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 17 Jan 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
ई-नॉमिनी नहीं बनाया तो नहीं देख पाएंगे पीएफ खाते का बैलेंस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-नॉमिनी नहीं बनाया तो नहीं देख पाएंगे पीएफ खाते का बैलेंस
- फोटो : pixabay
कैसे करें ई-नॉमिनेशन
- सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर 'सर्विसेज' सेक्शन में 'फॉर इंप्लॉइज' पर क्लिक करें। इसके बाद 'मेंबर UAN/ऑनलाइन सर्विस (ओसीएस/ओटीसीपी) पर क्लिक करें।
ई-नॉमिनी नहीं बनाया तो नहीं देख पाएंगे पीएफ खाते का बैलेंस
- फोटो : istock
- अब यूएएन और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें। इसके बाद मैनेज' टैब में 'ई-नॉमिनेशन' सिलेक्ट करें, जिसके बाद स्क्रीन पर 'प्रोवाइड डिटेल्स' टैब आ जाएगा, यहां 'सेव' पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-नॉमिनी नहीं बनाया तो नहीं देख पाएंगे पीएफ खाते का बैलेंस
- फोटो : istock
- फिर फैमिली डिक्लेरेशन अपडेट करने के लिए 'यस' पर क्लिक करें। इसके बाद 'एड फैमिली डिटेल्स' पर क्लिक करें। आप चाहे तो एक से ज्यादा नॉमिनी भी ऐड कर सकते हैं।
विज्ञापन
ई-नॉमिनी नहीं बनाया तो नहीं देख पाएंगे पीएफ खाते का बैलेंस
- फोटो : istock
- इसके बाद आपसे पूछा जाएगा किस नॉमिनी के हिस्से में कितना अमाउंट आएगा? इसके लिए 'नॉमिनेशन डिटेल्स' पर क्लिक करें और डिटेल्स डालने के बाद 'सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' पर क्लिक करें।