फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mutual Fund Tips: म्यूचुअल फंड में करने जा रहे हैं निवेश, तो भूलकर भी न करें ये चार गलतियां

Mon, 17 Jan 2022 05:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 17 Jan 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
Do not make these 4 mistakes while investing in mutual funds utility news in hindi
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : PTI

आज के समय में लोग अच्छा रिटर्न पाने के लिए म्यूचुअल फंड में काफी निवेश कर रहे हैं। वहीं, म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर अच्छा-खासा रिटर्न प्राप्त होता है, मगर कई बार लोगों को काफी ज्यादा नुकसान भी उठाना पड़ता है। म्यूचुअल फंड अपने आप में एक वित्तीय जोखिम का निवेश माना जाता है। इसलिए इसमें हमेशा निवेश बहुत ही सोच समझकर और होशियारी से करना चाहिए। वहीं, म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए हमेशा एसआईपी का सहारा लेना चाहिए। इससे आपका निवेश काफी सही तरीके से होता है और आपको नुकसान कम से कम पहुंचने की संभावना होती है। जो लोग म्यूचुअल फंड निवेश के मामले में बिल्कुल नए होते हैं, वो लोग अक्सर कई सारी गलतियां करते रहते हैं, जिसकी वजह से वो लाखों-करोड़ों का नुकसान करके दीवालिया हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको म्यूचुअल फंड निवेश के दौरान होने वाली इन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप निवेश करते समय इन गलतियों को न करें। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

Do not make these 4 mistakes while investing in mutual funds utility news in hindi
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : pixabay

भूलकर भी न करें ये चार गलतियां:-

पहली गलती

  • कई सारे लोग म्यूचुअल फंड में निवेश तब करते हैं, जब शेयर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही होती है ओर यहीं पर वो गलती कर बैठते हैं। इसलिए कभी भी शेयर बाजार की तेजी को देखकर निवेश न करें।
Do not make these 4 mistakes while investing in mutual funds utility news in hindi
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : pixabay

दूसरी गलती

  • म्यूचुअल फंड निवेश के मामले में आज कल लोग मिड और स्मॉल कैप निवेश पर ज्यादा जोर दे रहे हैं, लेकिन इससे नुकसान का जोखिम बढ़ जाता है। मिड और स्मॉल कैप निवेश अच्छे रिटर्न तो देते हैं, मगर मॉर्केट के उतार-चढ़ाव से प्रभावित भी ज्यादा होते हैं। इसलिए मल्टी कैप और लार्ज कैप फंड में ही निवेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Do not make these 4 mistakes while investing in mutual funds utility news in hindi
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : pixabay

तीसरी गलती

  • म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए काफी ज्यादा धैर्य की जरूरत होती है। इसलिए निवेश के बाद अच्छा रिटर्न पाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। म्यूचुअल फंड से अच्छा रिटर्न पाने के लिए कम से कम 5 से 7 सालों तक निवेश करते रहना चाहिए। तभी जाकर अच्छा रिटर्न और परिणाम दोनों मिलता है।
विज्ञापन
Do not make these 4 mistakes while investing in mutual funds utility news in hindi
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : pixabay

चौथी गलती

  • म्यूचुअल फंड निवेश में कई बार लोग बाजार के उतार-चढ़ाव को देखकर काफी घबरा जाते हैं और अपना एसआईपी रोक देते हैं। जोकि काफी बड़ी गलती मानी जाती है। इसलिए कभी भी अपनी एसआईपी नहीं रोकनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed