Activate UAN Number: जहां एक तरफ कुछ लोग बिजनेस करते हैं, तो दूसरी तरफ एक बड़ी संख्या में लोग नौकरीपेशा हैं। कोई किसी फैक्ट्री में, कोई किसी कंपनी में, कोई सरकारी आदि जगह पर नौकरी करता है। नौकरीपेशा लोगों का पीएफ भी कटता है। दरअसल, सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर हर महीने कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा किया जाता है और इस पैसे पर ईपीएफओ सालाना ब्याज भी देता है। वहीं, आप चाहें तो इस पैसे को नौकरी के बीच में या नौकरी छोड़ने के बाद ऑनलाइन तरीके से निकाल सकते हैं। बस इसके लिए आपका यूएएन नंबर एक्टिवेट होना जरूरी होता है और अगर आपने अब तक इस नंबर को एक्टिवेट नहीं करवाया है, तो परेशान हों। आप यूएएन नंबर को घर बैठे ही एक्टिवेट कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे...
{"_id":"64817b042f66e57b130e17c8","slug":"epfo-activate-your-uan-number-for-easy-pf-withdrawal-know-the-process-news-in-hindi-2023-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: इस सरल तरीके से घर बैठे एक्टिवेट कर सकते हैं अपना यूएएन नंबर, पीएफ के पैसे निकालने के लिए है जरूरी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: इस सरल तरीके से घर बैठे एक्टिवेट कर सकते हैं अपना यूएएन नंबर, पीएफ के पैसे निकालने के लिए है जरूरी
Thu, 08 Jun 2023 04:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 08 Jun 2023 04:21 PM IST
विज्ञापन
पीएफ खाते का यूएएन नंबर कैसे एक्टिवेट करें?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ खाते का यूएएन नंबर कैसे एक्टिवेट करें?
- फोटो : Istock
इस तरीके से एक्टिवेट कर सकते हैं अपने यूएएन नंबर को:-
स्टेप 1
- अगर आपने भी अपना यूएएन नंबर अब तक एक्टिवेट नहीं किया है, तो आप इसे अब कर सकते हैं
- इसके लिए आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
पीएफ खाते का यूएएन नंबर कैसे एक्टिवेट करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको थोड़ा नीचे की तरफ आना है
- जहां पर आपको 'Important Links' में देखना है
- यहां आपको तीसरे नंबर पर 'Activate UAN' का विकल्प मिलेगा
- इस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ खाते का यूएएन नंबर कैसे एक्टिवेट करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- आप जैसे ही एक्टिवेट यूएएन पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा
- यहां पर आपको सबसे पहले अपना यूएएन नंबर भरना है या फिर मेंबर आईडी में से कोई एक
विज्ञापन
पीएफ खाते का यूएएन नंबर कैसे एक्टिवेट करें?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि भरनी है
- साथ ही आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भी यहां भरना है और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी भर दें
- आखिर में सहमति पर टिक करके 'Get Authorization Pin' पर क्लिक कर दें, जिसके बाद आपका यूएएन नंबर एक्टिवेट हो जाएगा।