PM Shram Yogi Mandhan Yojana: भले ही आप आज को कैसा जी रहे हैं, लेकिन हर व्यक्ति को कहीं न कहीं अपने भविष्य की चिंता जरूर सताती है। लोग अपने बुढ़ापे के लिए कई तरह की तैयारियां करते हैं, जिनमें से एक बचत करना है। कई तरह की स्कीम में निवेश करके, बैंक में पैसा बचाकर आदि तरीकों से लोग पैसे बचाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने भविष्य के लिए बचत करना चाहते हैं, तो आपके लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। ये योजना आपके भविष्य को सुरक्षित और आरामदायक बना सकती है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि रोजाना दो रुपये या उससे भी कम के निवेश पर आप 60 साल की उम्र के बाद 36 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"648187d373758c51c40bf89d","slug":"pm-shram-yogi-mandhan-yojana-know-how-to-get-36-thousand-rupees-pension-yearly-after-investing-in-this-scheme-2023-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PMSYMY: दो रुपये से भी कम निवेश पर मिल सकता है 36 हजार रुपये का लाभ, जानें योजना के बारे में विस्तार से","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PMSYMY: दो रुपये से भी कम निवेश पर मिल सकता है 36 हजार रुपये का लाभ, जानें योजना के बारे में विस्तार से
Thu, 08 Jun 2023 01:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:22 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के फायदे
- फोटो : istock
कौन उठा सकता है लाभ:-
- 18 से 40 साल तक के लोग योजना से जुड़ सकते हैं
- आपकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम होनी चाहिए
- साथ ही आपकी सैलरी में किसी भी प्रकार से ईपीएफओ, एनपीएस आदि का कोई कवर न हो
- आपके पास बचत खाता होना जरूरी है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के फायदे
- फोटो : istock
प्रीमियम कितना हो सकता है?
- आप ये जान लीजिए कि यहां हर किसी का प्रीमियत अलग-अलग होता है, क्योंकि ये उम्र के हिसाब से तय होता है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि 18 साल के लोगों को हर महीने 55 रुपये यानी रोज के दो रुपये से भी कम निवेश करने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के फायदे
- फोटो : istock
- दूसरी तरफ 25 साल की उम्र वाले लोगों को महीने में 80 रुपये और 40 साल वाले लोगों को हर माह 200 रुपये तक का निवेश करना होता है। वहीं, अगर आप इस योजना से जुड़ रहे हैं, तो आपको ये निवेश 60 साल तक करना होता है, जिसके बाद ही आपको इसका लाभ मिल पाता है।