फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या आपकी सैलरी से भी कटता है ईएसआईसी का पैसा? तो यहां जानिए आपको मिलते हैं कौन-कौन से लाभ

Thu, 21 Apr 2022 06:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 21 Apr 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
Employee State Insurance Corporation Scheme and benefits in hindi utility news in hindi
ईएसआईसी के फायदे क्या हैं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गरीब तबके के लोग या फिर वो लोग जो सच में जरूरतमंद हैं। ऐसे लोगों के लिए राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक मदद के लिए आगे आती है। लोगों तक ये मदद कल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं के जरिए पहुंचाई जाती है। जैसे- कर्मचारी राज्य बीमा योजना यानी ईएसआईसी। दरअसल, कर्मचारी राज्य बीमा योजना एक बहुआयामी सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसे संगठित क्षेत्र में कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है। कम आय वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने इस बीमा योजना को उपलब्ध करवाया है। इसके तहत निजी कंपनियों, फैक्ट्रियों और कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों को लाभ मिलता है और ये जरूरी भी है कि लोग बीमार होने पर अपना इलाज करा सकें। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप ईएसआईसी कार्ड के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और इसके फायदे क्या हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Employee State Insurance Corporation Scheme and benefits in hindi utility news in hindi
ईएसआईसी के फायदे क्या हैं - फोटो : istock
  • इस योजना में पंजीकृत होने वाले कर्मचारियों को एक ईएसआईसी कार्ड दिया जाता है। इसमें कर्मचारी और उनके परिवार की पूरी जानकारी और उनके फोटो होते हैं। ये कार्ड कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है। मौजूदा समय में इस योजना का लाभ लाखों कर्मचारी ले रहे हैं।
Employee State Insurance Corporation Scheme and benefits in hindi utility news in hindi
ईएसआईसी के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

  • ईएसआईसी योजना के लिए पात्र कर्मचारियों को नामांकित करना नियोक्ता की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए कर्मचारियों को अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी देनी होती है और साथ ही कर्मचारियों को नॉमिनी भी तय करना होता है। हर महीने कर्मचारी की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटा जाता है, और इसका लाभ उसे इलाज के खर्च के रूप में दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Employee State Insurance Corporation Scheme and benefits in hindi utility news in hindi
ईएसआईसी के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

इस योजना के लाभ जान लीजिए:-

मुफ्त इलाज

  • बीमाकृत व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों को मुफ्त इलाज मिलता है। साथ ही बीमाकृत व्यक्ति को बीमारी के दौरान छुट्टी के लिए 91 दिनों के लिए नकद भुगतान भी किया जाता है। एक बीमाकृत व्यक्ति और उसके परिजनों के इलाज पर खर्च की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
विज्ञापन
Employee State Insurance Corporation Scheme and benefits in hindi utility news in hindi
ईएसआईसी के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

मातृत्व लीव

  • ईएसआईसी योजना के तहत मैटरनिटी लीव यानी मातृत्व छुट्टी भी शामिल है। मातृत्व छुट्टी पर गई महिलाओं को डिलीवरी में 26 सप्ताह तक और गर्भपात की स्थिति में छह सप्ताह तक औसत वेतन का 100 फीसदी भुगतान किया जाता है। इसके अलावा चिकित्सा परामर्श पर एक और महीने के लिए मातृत्व छुट्टी को बढ़ाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed