Ayushman Bharat Yojana: देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसमें राज्य और केंद्र सरकार की अपनी अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं। इसी में से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिससे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और अगर कार्ड बन जाता है तो आप कैसे इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
ABY: कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड और क्या है इससे मुफ्त इलाज करवाने का तरीका? यहां जानें सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका ये है:-
स्टेप 1
- आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इसे बनवा सकते हैं जिसके लिए आपको पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है
- यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
- ये अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं
स्टेप 2
- पात्रता चेक करने के बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
- फिर जांच में सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
- फिर कार्ड बनने के कुछ समय बाद आप अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
मुफ्त इलाज करवाने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अब जब आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आपको सबसे पहले ये चेक करना है कि आपके शहर में कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
- इसके लिए आपको सबसे पहले इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर क्लिक करना है
- फिर आपको यहां पर कुछ जानकारी भरनी है और आप जान पाएंगे कि आप किस अस्पताल में मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
स्टेप 2
- फिर आपको उस अस्पताल में जाना है और वहां पर बने मित्र हेल्प डेस्क पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना है
- वे आपका आयुष्मान कार्ड देखते हैं और उसे वेरिफाई करते हैं
- सबकुछ सही पाए जाने पर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दे दिया जाता है।