फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railway: तत्काल और करंट टिकट में क्या है अंतर, जानें कब खुलता है इनका बुकिंग विंडो?

Sun, 04 May 2025 03:38 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 04 May 2025 03:38 PM IST
सार

अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि करंट टिकट और तत्काल टिकट में क्या अंतर होता है? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Difference Between Tatkal and Current Tickets Indian Railways Booking Window Explained
Railway Station - फोटो : Adobe Stock

Tatkal Ticket vs Current Ticket: सुबह की पहली सीटी से लेकर देर रात तक, अनगिनत शहरों और गांवों को एक सूत्र में पिरोते हुए, भारतीय रेलवे हर पल करोड़ों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है। यात्रियों की जरूरतों के हिसाब से रेलवे ने कई तरह की टिकट बुकिंग सुविधाएं दी हैं। सामान्य बुकिंग के अलावा, अचानक या आखिरी क्षणों में यात्रा करने वालों के लिए तत्काल और करंट टिकट बुकिंग का विकल्प मौजूद होता है। हालांकि, बहुत से लोग तत्काल और करंट टिकट के बीच का अंतर और उनकी बुकिंग का समय नहीं जानते, जिससे उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। आइए समझते हैं कि इन दोनों तरह के टिकट में क्या फर्क है और आप इनकी बुकिंग कब कर सकते हैं।

Difference Between Tatkal and Current Tickets Indian Railways Booking Window Explained
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

तत्काल टिकट
तत्काल बुकिंग उन यात्रियों के लिए है जिन्हें अपनी यात्रा अचानक या बहुत कम समय के नोटिस पर प्लान करनी पड़ती है। इसमें सामान्य किराए से थोड़ा अधिक शुल्क लगता है और सीटों का कोटा भी सीमित होता है।

ये भी पढ़ें- Indian Railway: ट्रेन में बिना टिकट पकड़े जाने पर जुर्माना नहीं दिया तो कितनी हो सकती है सजा? यहां जानें

Difference Between Tatkal and Current Tickets Indian Railways Booking Window Explained
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

तत्काल टिकट बुकिंग ट्रेन के यात्रा वाले दिन से एक दिन पहले की जाती है। AC क्लास (2A, 3A, CC, 3E) की बुकिंग सुबह 10:00 बजे और नॉन-AC क्लास (स्लिपर) की बुकिंग सुबह 11:00 बजे शुरू होती है। तत्काल कोटा सीमित होता है और 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर टिकट उपलब्ध होते हैं, जिसके कारण ये जल्दी खत्म हो जाते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Difference Between Tatkal and Current Tickets Indian Railways Booking Window Explained
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

करंट टिकट
करंट बुकिंग तत्काल और सामान्य बुकिंग के बाद उपलब्ध सीटों के लिए होती है। यह उन यात्रियों के लिए है जो ट्रेन चलने से कुछ घंटे पहले तक अपनी यात्रा का डिसीजन लेते हैं या उन्हें आखिरी समय में खाली हुई सीटें चाहिए होती हैं।
 

विज्ञापन
Difference Between Tatkal and Current Tickets Indian Railways Booking Window Explained
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

करंट टिकट बुकिंग ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से कुछ घंटे पहले, आमतौर पर पहला रिजर्वेशन चार्ट तैयार होने के बाद शुरू होती है, जो ट्रेन छूटने से लगभग 4 घंटे पहले बनता है। दूसरा और अंतिम चार्ट ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तैयार होता है। यह बुकिंग आखिरी मिनट में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उपयुक्त है, जिसमें सामान्य या तत्काल बुकिंग के बाद खाली रह गई या रद्द की गई सीटें उपलब्ध होती हैं। करंट टिकट का किराया सामान्य किराए पर ही होता है, और इसमें तत्काल की तरह कोई प्रीमियम शुल्क नहीं लगता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed