फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किन लोगों को सरकार देती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Sun, 04 May 2025 01:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 04 May 2025 01:26 PM IST
सार

PM Kisan Yojana Eligibility Criteria: अधिकांश किसानों का अक्सर सवाल रहता है कि इस स्कीम का लाभ भारत सरकार किन-किन किसानों को देती है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligibility Criteria Kya Hai Know Registration Process
किन लोगों को सरकार देती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? - फोटो : AdobeStock

देश की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। इस कारण करोड़ों लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कृषि क्षेत्र है। वहीं देश में आज भी करोड़ों किसान ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इन किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में साल 2019 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल गरीब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये भेजती है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजी जाती है। अधिकांश किसानों का अक्सर सवाल रहता है कि इस स्कीम का लाभ भारत सरकार किन-किन किसानों को देती है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

PM Kisan Yojana Eligibility Criteria Kya Hai Know Registration Process
किन लोगों को सरकार देती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? - फोटो : AdobeStock

किन किसानों को मिलता है स्कीम का लाभ

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ वही किसान ले सकते हैं जिनके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है।
  • योजना का लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास दो हेक्टेयर या उससे कम कृषि योग्य भूमि है।
PM Kisan Yojana Eligibility Criteria Kya Hai Know Registration Process
किन लोगों को सरकार देती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? - फोटो : AdobeStock
  • अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो स्कीम में आवेदन करने के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत होती है, उनका आपके पास होना जरूरी है।
  • अगर आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज नहीं हैं तो इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligibility Criteria Kya Hai Know Registration Process
किन लोगों को सरकार देती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? - फोटो : AdobeStock
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, नागरिकता का प्रमाण, भूमि के स्वामित्व की पुष्टि करने वाले दस्तावेज, बैंक अकाउंट डिटेल्स जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

Police Arrest: गिरफ्तार करने आए पुलिस तो सबसे पहले करें ये काम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligibility Criteria Kya Hai Know Registration Process
किन लोगों को सरकार देती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? - फोटो : AdobeStock

क्या है स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करना है।
  • विजिट करने के बाद आपको "न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन" के विकल्प का चयन करना है।
  • इस विकल्प का चयन करने के बाद आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करके दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करके फॉर्म सबमिट करना है। इस तरह आप स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed