Diwali Investment Plan: दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिवाली के अवसर पर कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को बोनस देती हैं। कर्मचारी बोनस में मिले पैसों को अपने बैंक में ही जमा करके रखते हैं। गौर करने वाली बात है कि आज के समय जब महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए जहां से आपको बेहतर रिटर्न मिले।
Diwali 2024: दिवाली पर मिलने वाले बोनस को इन स्कीम्स में करें निवेश, मिल सकता है शानदार रिटर्न
म्यूचुअल फंड
दिवाली के समय मिलने वाले बोनस को आप म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड स्कीम अच्छा रिटर्न दे सकती हैं। हालांकि, निवेश का यह क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।
इंडेक्स फंड
आप दिवाली के समय मिले बोनस के पैसों को इंडेक्स फंड में निवेश कर सकते हैं। हालांकि, इंडेक्स फंड में निवेश किया गया पैसा भी बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इंडेक्स फंड में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे फंड शामिल होते हैं।
स्टॉक मार्केट
इसके अलावा आप दिवाली बोनस के समय मिले पैसों को किसी अच्छे स्टॉक में भी निवेश कर सकते हैं। हालांकि, स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले कंपनी के फंडामेंटल और बाकी चीजों पर गौर जरूर करें। निवेश का यह क्षेत्र भी बाजार जोखिमों के अधीन आता है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम
आप दिवाली के समय मिले बोनस के पैसों को पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको हर महीने ब्याज दर मिलती है। इस स्कीम में निवेश करने पर वर्तमान समय में 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।