फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की सड़कों पर अब एआई की नजर, ये गलती की तो तुरंत पकड़े जाएंगे

Mon, 05 Oct 2026 02:32 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 05 Oct 2026 02:32 PM IST
सार

 दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को मंजूरी मिली है। एआई और आधुनिक कैमरों से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान की जाएगी। ट्रैफिक के हिसाब से सिग्नल बदलने, जाम की जानकारी देने और एंबुलेंस को रास्ता देने में भी यह सिस्टम मदद करेगा।
 

विज्ञापन
Delhi Traffic AI Cameras to Monitor Traffic Violations Under New ITMS Project
दिल्ली का ट्रैफिक अब संभालेगा एआई - फोटो : एआई

दिल्ली की सड़कों पर अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नजर रहेगी। केंद्र की कैबिनेट कमेटी ने इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम यानी आईटीएमएस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इसे दिल्ली पुलिस लागू करेगी। इसे करीब 24 महीने में तीन चरणों में लागू करने की योजना है। सिस्टम शुरू होने के बाद अगले पांच साल तक इसके संचालन और रखरखाव का काम भी किया जाएगा। इसका मकसद तकनीक की मदद से दिल्ली के ट्रैफिक को बेहतर तरीके से संभालना और लोगों के सफर को आसान बनाना है। तो आइए खबर में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Delhi Traffic AI Cameras to Monitor Traffic Violations Under New ITMS Project
दिल्ली का ट्रैफिक अब संभालेगा एआई - फोटो : Adobe Stock

नियम तोड़े तो कैमरे पकड़ेंगे
आईटीएमएस में एआई और आधुनिक कैमरों की मदद से सड़क पर होने वाले कई तरह के ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की पहचान की जाएगी। रेड लाइट जंप करना, स्टॉप लाइन पार करना, तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना, गलत दिशा या लेन में वाहन चलाना जैसी गलतियों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने, गलत जगह पार्किंग करने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने जैसे मामलों को भी पकड़ा जा सकेगा।

Delhi Traffic AI Cameras to Monitor Traffic Violations Under New ITMS Project
दिल्ली का ट्रैफिक अब संभालेगा एआई - फोटो : Adobe Stock

ट्रैफिक देखकर बदलेंगे सिग्नल
आईटीएमएस में एडाप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम भी लगाया जाएगा। यह सड़क पर मौजूद ट्रैफिक की स्थिति देखकर सिग्नल के समय को एडजस्ट करने में मदद करेगा। जिस रास्ते पर ज्यादा वाहन होंगे, वहां ट्रैफिक के हिसाब से सिग्नल टाइमिंग बदली जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Traffic AI Cameras to Monitor Traffic Violations Under New ITMS Project
दिल्ली का ट्रैफिक अब संभालेगा एआई - फोटो : Adobe Stock

जाम और रास्ते की जानकारी पहले मिलेगी
सड़कों पर वेरिएबल मैसेज साइन यानी वीएमएस बोर्ड और डिजिटल प्लेटफॉर्म लगाए जाएंगे। इनके जरिए लोगों को जाम, रूट डायवर्जन, पार्किंग और सड़क की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी जा सकेगी। जरूरत पड़ने पर यह जानकारी नेविगेशन सर्विस देने वाले प्लेटफॉर्म के साथ भी साझा की जा सकती है। इससे वाहन चालक ट्रैफिक की स्थिति देखकर अपना रास्ता बदल सकेंगे।

विज्ञापन
Delhi Traffic AI Cameras to Monitor Traffic Violations Under New ITMS Project
दिल्ली का ट्रैफिक अब संभालेगा एआई - फोटो : Adobe Stock

एंबुलेंस को मिलेगी प्राथमिकता
आईटीएमएस की मदद से एंबुलेंस और दूसरे इमरजेंसी वाहनों को ट्रैफिक में प्राथमिकता देने की व्यवस्था भी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने में सिस्टम मदद कर सकता है। इससे भारी ट्रैफिक के बीच एंबुलेंस जैसे जरूरी वाहन तेजी से आगे बढ़ सकेंगे।

जरूरत की खबर: हर महीने बिल की तारीख याद रखने की जरूरत नहीं, ये सिस्टम बना लेगा आपका काम आसान

काम की बात: नया पेंट कराने के बाद भी कमरे से नहीं जा रही बदबू? सिर्फ खिड़की खोलना काफी नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed