फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Credit Card Alert: भूलकर भी क्रेडिट कार्ड से न करें इन 7 चीजों का पेमेंट, नहीं तो हो सकता है ये बड़ा नुकसान

Thu, 10 Feb 2022 10:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 10 Feb 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
Credit Card Alert according to rbi what can you not pay for with a credit card
क्रेडिट कार्ड से किन चीजों की पेमेंट नहीं कर सकते हैं - फोटो : istock

अमूमन देखा जाता है कि लोग अपनी मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा अपने बैंक खाते में जमा करते हैं, और अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करते हैं। आजकल पहले की तरह बैंक में पैसे के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ती है, और लोग एटीएम के जरिए अपना पैसा निकाल लेते हैं। इन सबके बीच लोगों में क्रेडिट कार्ड का चलन काफी ज्यादा बढ़ा है। लोग इसे पसंद करते हैं, और अपनी जरूरत के हिसाब से पसंद भी करते हैं। इसमें बैंक आपको कार्ड पर एक लिमिट सेट करके दे देता है, और फिर आप अपनी जरूरत के हिसाब से उसे खर्च करते हैं और एक साथ या फिर ईएमआई में इस खर्च का भुगतान करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनका भुगतान आप अपने क्रेडिट कार्ड से नहीं कर सकते हैं? शायद नहीं, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट कार्ड से कुछ जगहों या चीजों पर पेमेंट करने पर रोक लगा रखी हैं, और अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

Credit Card Alert according to rbi what can you not pay for with a credit card
क्रेडिट कार्ड से किन चीजों की पेमेंट नहीं कर सकते हैं - फोटो : istock

क्या कहता है आरबीआई का नियम?

  • बात अगर इस नियम की करें, तो विदेश मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 फेमा और अन्य लागू नियमों के तहत उल्लिखित सेवाओं के खरीद के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना मना है।
Credit Card Alert according to rbi what can you not pay for with a credit card
क्रेडिट कार्ड से किन चीजों की पेमेंट नहीं कर सकते हैं - फोटो : istock

इन चीजों की पेमेंट पर है रोक

  • दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियम के मुताबिक आप कुछ चीजों के लिए पेमेंट नहीं कर सकते हैं। आप फॉरेक्स ट्रेडिंग, लॉटरी की टिकट को खरीदने के लिए, कॉल बैक सर्विसेज के लिए, सट्टेबाजी में पैसा लगाने के लिए, घोड़े की रेस यानी घुडदौड़ पर पैसा लगाने के लिए, जुआ से जुड़ी चीजों में पैसा लगाने के लिए और प्रतिबंधित मैगजीन की खरीद के लिए आप अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Credit Card Alert according to rbi what can you not pay for with a credit card
क्रेडिट कार्ड से किन चीजों की पेमेंट नहीं कर सकते हैं - फोटो : istock

क्या हो सकता है नुकसान?

  • भारतीय रिजर्व बैंक के नियम के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति अपने कार्ड से ये पेमेंट करता है, तो नियमों के अनुसार इन दिशानिर्देश के किसी भी उल्लंघन की स्थिति में कार्डधारक को ही उत्तरदायी ठहराया जाएगा। इसके अलावा उस व्यक्ति से कार्ड ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
Credit Card Alert according to rbi what can you not pay for with a credit card
क्रेडिट कार्ड से किन चीजों की पेमेंट नहीं कर सकते हैं - फोटो : istock

एसबीआई ने दी ईमेल से जानकारी

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को इस नियम के बारे में ईमेल के जरिए जानकारी दी थी। इसमें बताया गया था कि कई विदेशी फॉरेक्स ट्रेडिंग मर्चेंट, कैसीनो, होटल और ऐसी वेबसाइट जो मुख्य रूप से इन या इन जैसे उत्पादों और सेवाओं को प्रमोट करती हैं, और आपको इन माध्यम से भुगतान करने के लिए कहती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed